मिथिला की कला को मिलेगा ग्लोबल डिजिटल बाजार, कलाकारों की कलाकृतियां सीधे पहुंचेंगी खरीदारों तक
मधुबनी, 10 अगस्त 2026। मिथिला की सदियों पुरानी कला एवं सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक तकनीक और वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में मधुबनी जिला प्रशासन एवं मिथिला चित्रकला संस्थान ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को ‘Madhubani Arts’ ई-कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिथिला की प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकला सहित अन्य पारंपरिक कलाकृतियों को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य केवल कलाकृतियों की ऑनलाइन बिक्री करना नहीं, बल्कि मिथिला के कलाकारों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ना, उनकी कला को देश-विदेश के खरीदारों तक पहुंचाना और कलाकारों को उनकी मेहनत का बेहतर एवं पारदर्शी आर्थिक लाभ दिलाना है। इससे स्थानीय कलाकारों को बिचौलियों पर निर्भरता कम करने और व्यापक ग्राहक वर्ग तक सीधे पहुंच बनाने का अवसर मिलेगा।
तीन श्रेणियों में वर्गीकृत होंगी कलाकृतियां
‘Madhubani Arts’ पोर्टल पर बिक्री के लिए उपलब्ध कलाकृतियों को उनकी गुणवत्ता एवं मूल्यांकन के आधार पर तीन प्रमुख श्रेणियों में रखा जाएगा—Mithila Heritage, Mithila Signature और Mithila Classic।
कलाकृतियों के मूल्यांकन के लिए एक Evaluation Committee गठित व्यवस्था के तहत Barcode आधारित Online Evaluation System का उपयोग किया जाएगा। इससे प्रत्येक कलाकृति की पहचान, मूल्यांकन और वर्गीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं मानकीकृत बनाने में मदद मिलेगी।
हर कलाकृति को मिलेगा प्रमाणीकरण प्रमाणपत्र
पोर्टल पर प्रदर्शित कलाकृतियों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए मिथिला चित्रकला संस्थान द्वारा उनका प्रमाणीकरण किया जाएगा। खरीदारों को कलाकृति की प्रमाणिकता एवं गुणवत्ता के संबंध में भरोसा देने के लिए Guarantee/Authentication Certificate भी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस व्यवस्था से देश और विदेश के खरीदारों के बीच मधुबनी पेंटिंग की वास्तविकता और गुणवत्ता को लेकर विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी।
कलाकारों के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर पूरी सुविधा
‘Madhubani Arts’ को केवल ऑनलाइन बिक्री का माध्यम न बनाकर कलाकारों के लिए End-to-End डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां कलाकारों को Faceless Artwork Submission, Digital Artist Profile, Live Demo तथा SMS/E-mail Updates जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
इसके अलावा कलाकृतियों की Framing, Packaging और Delivery की सुविधा भी पोर्टल की व्यवस्था में शामिल की जाएगी। इससे कलाकारों को बिक्री के बाद पैकेजिंग और डिलीवरी जैसी प्रक्रियाओं के लिए अलग से व्यवस्था करने की परेशानी कम होगी।
कलाकारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ‘Madhubani Arts’ का Mobile Application भी विकसित किया जा रहा है, जिससे वे मोबाइल के माध्यम से पोर्टल की सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।
हिंदी, अंग्रेजी और मैथिली में उपलब्ध होगा पोर्टल
डिजिटल प्लेटफॉर्म को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इसे बहुभाषीय बनाया जा रहा है। पोर्टल पर हिंदी, अंग्रेजी और मैथिली भाषाओं का विकल्प उपलब्ध रहेगा। उपयोगकर्ता अपनी सुविधा एवं स्थान के अनुसार भाषा का चयन कर सकेंगे।
पोर्टल के तकनीकी विकास में आधुनिक डिजिटल तकनीकों के इस्तेमाल की भी योजना है। इसमें Artificial Intelligence (AI), Generative AI/ChatGPT और Blockchain जैसी तकनीकों के उपयोग की परिकल्पना की गई है। डेटा की सुरक्षा और विश्वसनीयता को ध्यान में रखते हुए पोर्टल को State Data Centre पर होस्ट किया जाएगा।
SBI Payment Gateway से सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान
पोर्टल के माध्यम से कलाकृतियों की खरीदारी को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए SBI Payment Gateway को एकीकृत किया गया है। इससे खरीदार डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे।
कलाकृतियों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित डिलीवरी के लिए डाक विभाग के साथ MOU किया गया है। वहीं, पोर्टल के तकनीकी विकास एवं क्रियान्वयन में National Informatics Centre (NIC) का तकनीकी सहयोग प्राप्त हो रहा है।
पहले चरण में संस्थान के विद्यार्थियों को प्राथमिकता
‘Madhubani Arts’ पोर्टल से कलाकारों को चरणबद्ध तरीके से जोड़ा जाएगा। प्रथम चरण में मिथिला चित्रकला संस्थान के वर्तमान एवं पूर्व छात्रों की कलाकृतियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इसके बाद राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कलाकारों तथा अन्य योग्य एवं चयनित कलाकारों को भी इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इससे धीरे-धीरे कलाकारों का एक व्यापक नेटवर्क तैयार होने की उम्मीद है।
स्थानीय कला को राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की पहल
मिथिला चित्रकला अपनी विशिष्ट शैली, प्राकृतिक रंगों, धार्मिक-सांस्कृतिक विषयों और लोक परंपराओं के लिए देश-दुनिया में पहचान रखती है। इसके बावजूद अनेक कलाकारों को अपनी कलाकृतियों के लिए उचित बाजार और बेहतर मूल्य प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
‘Madhubani Arts’ पोर्टल इस चुनौती को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कलाकार अपने घर या कार्यस्थल से ही व्यापक ग्राहक वर्ग तक पहुंच सकेंगे और उनकी कलाकृतियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
जिला प्रशासन एवं मिथिला चित्रकला संस्थान की यह पहल मिथिला की पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक, डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे कलाकारों को पहचान के साथ-साथ नए बाजार और बेहतर आर्थिक अवसर मिलने की उम्मीद है।
‘Madhubani Arts’ का मूल संदेश स्पष्ट है— “मिथिला की कला, कलाकार के हाथ से सीधे दुनिया के बाजार तक।”
Reviewed by PSA Live News
on
9:07:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: