रामगढ़ । देर रात करीब आठ बजे विप्र फाउंडेशन एवं विश्व ब्राह्मण संघ के संयुक्त तत्वावधान में, रामगढ़ शाखा की ओर से झारखंड jpsc परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ़ , रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए, इस भारी बारिश को देखते हुए छात्रों के बीच 100 पीस छातों के साथ खाद सामग्री का वितरण किया गया ।
और झारखंड सरकार से मांग की कि छात्रों की हित में जल्द से जल्द सरकार अपना फैसला सुनाए वरना विप्र फाउंडेशन पूरे झारखंड प्रदेश में छात्रों के समर्थन में आंदोलन में सहयोग करेगी ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विश्व ब्राह्मण संघ सह विप्र फाउंडेशन प्रदेश संगठन महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, रामगढ़ जिलाध्यक्ष कमल शर्मा, रामगढ़ जिला कोषाध्यक्ष गोकुल शर्मा, रामगढ़ ज़िला महामन्त्री संदीप शर्मा, दिनेश शर्मा ,राहुल शर्मा, संजय शर्मा, देव शर्मा शामिल अनेकों लोगों थे, बाजार में उपरोक्त कार्य की काफ़ी सराहना हो रही है ।
Reviewed by PSA Live News
on
6:06:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: