ब्लॉग खोजें

भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा में नई जिला कार्यकारिणी का गठन, अनिल गोयल अध्यक्ष एवं प्रदीप शर्मा सचिव बने


 रामगढ़, 13 अगस्त। भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 12 अगस्त 2026 की रात्रि 8 बजे थाना चौक स्थित सरपंच रेस्टोरेंट के प्रथम तल स्थित सभागार में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन पूर्व सचिव मनमोहन सिंह लांबा एवं पूर्व अध्यक्ष सरदार अनमोल सिंह के आह्वान पर किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनमोल सिंह ने की, जबकि संचालन पूर्व सचिव मनमोहन सिंह लांबा ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनिल गोयल को भारत विकास परिषद का जिला अध्यक्ष तथा प्रदीप कुमार शर्मा को जिला सचिव मनोनीत किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र करने का दायित्व सौंपा गया। साथ ही समाजहित में आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर जल्द ही विशेष बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह शीघ्र आयोजित किया जाएगा।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव का उपस्थित सदस्यों ने पुष्पमालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन के पूर्व संस्थापक अध्यक्ष सह सलाहकार समिति सदस्य गोविंद मेवाड़, पूर्व अध्यक्ष अमित साहू, पूर्व अध्यक्ष अनमोल सिंह, पूर्व सचिव मनमोहन सिंह लांबा, उमेश राजगढ़िया, डॉ. आलोक रत्न चौधरी, राम प्रवेश गुप्ता, आदर्श चौधरी, भूपत वडेरा, नीलेश गुप्ता, प्रकाश अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रोहित पंसारी सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा में नई जिला कार्यकारिणी का गठन, अनिल गोयल अध्यक्ष एवं प्रदीप शर्मा सचिव बने भारत विकास परिषद रामगढ़ शाखा में नई जिला कार्यकारिणी का गठन, अनिल गोयल अध्यक्ष एवं प्रदीप शर्मा सचिव बने Reviewed by PSA Live News on 6:10:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.