रामगढ़ में मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा निःशुल्क दंत एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 200 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ
रांची। रामगढ़ जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में समाज सेवा के उद्देश्य से एक दिवसीय निःशुल्क दंत, मधुमेह (शुगर) और ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. डी. के. मिश्रा एवं उनकी विशेषज्ञ टीम तथा 'तुलसी जांच घर' के सौजन्य से आम नागरिकों को चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था, जिसमें लगभग 200 लोगों ने उपस्थित होकर अपनी जांच करवाई और निःशुल्क परामर्श तथा दवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों एवं चिकित्सकों का बुके देकर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। उद्घाटन समारोह में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नानू राम गोयल, श्री मारवाड़ी धर्मशाला के मंत्री मुरारी लाल अग्रवाल, रामगढ़ जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, डॉ. डी. के. मिश्रा तथा राम निरेख दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सभी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर शिविर का औपचारिक आरंभ किया।
आयोजित शिविर में दंत चिकित्सा सेवा के तहत डॉ. डी. के. मिश्रा ने अपनी टीम के साथ अत्याधुनिक पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों के दांतों की गहन जांच की। जांच के उपरांत उन्होंने मरीजों को उचित चिकित्सीय सलाह दी और आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराईं। वहीं दूसरी ओर, 'तुलसी जांच घर' के प्रतिनिधियों द्वारा शिविर में पहुंचे सभी लोगों की मधुमेह और ब्लड प्रेशर की जांच पूरी तरह से निःशुल्क की गई। समाज के हर वर्ग से आए नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और सुव्यवस्थित व्यवस्था का लाभ उठाया।
इस आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने में मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें अध्यक्ष शंकर लाल अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा, वरीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश मित्तल, संयुक्त मंत्री विनोद कुमार (पंकज), संयुक्त मंत्री सह संपर्क प्रमुख विकाश शाह, कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल के अलावा विकास केडिया, राहुल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, पप्पू शर्मा सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। शिविर की अपार सफलता और जनता के उत्साह को देखते हुए संस्था के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
Reviewed by PSA Live News
on
4:19:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: