ब्लॉग खोजें

संजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति बप्पा

राज्यपाल संतोष गंगवार ने की पूजा-अर्चना, सात दिनों तक होगा विशेष आरती एवं धार्मिक आयोजन





रांची।
राजधानी रांची स्थित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के आवास पर सोमवार को विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। गणपति बप्पा के आगमन पर मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने परिजनों एवं स्वजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार भी गणपति उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर आरती की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। गणपति स्थापना के दौरान आवास परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के आवास पर गणपति बप्पा लगातार सात दिनों तक विराजमान रहेंगे। इस दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान श्री गणेश की आरती एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भी दर्शन एवं पूजा का अवसर रहेगा।

गणपति उत्सव के इस अवसर पर रांची की मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणपति भक्त उपस्थित रहे।

गणपति बप्पा की आरती और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से देश-प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की प्रार्थना की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।

संजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति बप्पा संजय सेठ के आवास पर विराजे गणपति बप्पा Reviewed by PSA Live News on 7:25:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.