26-27 सितंबर को होगी अखिल भारत हिन्दू महासभा की दो दिवसीय बैठक, झारखंड प्रदेश कार्यालय में भी हुई तैयारी बैठक
रांची/नई दिल्ली। अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 26 और 27 सितंबर 2026 को राजस्थान के जोधपुर में आयोजित होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को लेकर देशभर में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता बी.एन. तिवारी के अनुसार बैठक का एजेंडा आमंत्रित प्रतिनिधियों को डाक सेवा एवं व्हाट्सऐप के माध्यम से भेज दिया गया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति के पदाधिकारियों, 24 प्रदेश अध्यक्षों सहित देशभर से करीब 125 प्रतिनिधियों को जोधपुर बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। विभिन्न प्रदेशों में बैठकें आयोजित कर जोधपुर जाने वाले प्रतिनिधियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि तेलंगाना से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, उत्तर प्रदेश के रायबरेली से पांच प्रतिनिधि तथा तमिलनाडु से प्रदेश अध्यक्ष एम. रमेश बाबू के नेतृत्व में तीन प्रतिनिधियों के पहुंचने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, केरल, हरियाणा, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और गुजरात समेत कई राज्यों के प्रदेश पदाधिकारियों ने बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है।
राष्ट्रीय महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक महामंडलेश्वर ललितेश्वरानंद गिरी महाराज तथा आयोजन समिति की अध्यक्षा मोनिका शर्मा के अनुसार बैठक में करीब 20 प्रदेशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राजस्थान प्रदेश और जोधपुर जनपद इकाई के लगभग 500 प्रतिनिधियों तथा साधु-संतों के भी कार्यक्रम में उपस्थित रहने की संभावना जताई गई है। अन्य प्रदेशों से आने वाले प्रतिनिधियों के जोधपुर पहुंचने पर स्वागत की भी तैयारी की जा रही है।
झारखंड में हुई तैयारी बैठक
इधर, अखिल भारत हिन्दू महासभा झारखंड के प्रदेश कार्यालय में सोमवार, 14 सितंबर को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयन्त झा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोधपुर में होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक की तैयारियों एवं झारखंड की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयन्त झा ने कहा कि जोधपुर बैठक संगठन की आगामी गतिविधियों एवं प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बैठक में अनिल पाण्डेय, अनूप गुप्ता, पवन सोनी, दुर्गा सिंह, अजीत सिंह, यशवंत बर्नवाल, सुनील जैन, सुधीर महतो, राजेश झा, संतोष मिश्रा, सूर्यकांत सिंह, सत्यम पाण्डेय, मनोज सोनी, राहुल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में जोधपुर राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में झारखंड से प्रतिनिधित्व और तैयारियों को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। इसकी जानकारी अखिल भारत हिन्दू महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जयन्त झा ने दी।
Reviewed by PSA Live News
on
6:16:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: