ब्लॉग खोजें

झारखंड में चौथे व अंतिम चरण के चुनाव में रविवार को गोड्‌डा, दुमका और राजमहल में होगा

संपादक - अशोक झा।
रांची।  झारखंड में चौथे व अंतिम चरण के चुनाव में रविवार को गोड्‌डा, दुमका और राजमहल संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा। 19 मई सुबह सात बजे से चार बजे तक यहां पर वोट डाले जाएंगे। इन तीन संसदीय क्षेत्रों में से दो पर झामुमो और एक पर भाजपा का कब्जा है। इन तीनों संसदीय क्षेत्रों में कुल 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

 चुनाव के लिए 37 हजार 398 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की 153 कंपनियां शामिल है। झारखंड पुलिस की 61 कंपनियों के अलावा 18 हजार जिला पुलिस के सशस्त्र जवान, 4700 होमगार्ड और 1400 महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई गई है।


तीनों सीटों पर 45 लाख 64 हजार 681 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 2364541 और महिला मतदाताओं की संख्या 2200119 है। थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 21 है। चुनाव के लिए 4830 भवनों में 6258 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 2460 बूथ संवेदनशील और 1745 बूथ अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। 604 माइक्रो आब्जर्वरों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। बताते चलें कि इस चरण में झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन दुमका से चुनाव लड़ रहे हैं। वे अब तक रिकॉर्ड आठ बार सांसद रहे हैं। वहीं, गोड्‌डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और राजमहल से झामुमो सांसद विजय हांसदा चुनाव लड़ रहे हैं।
झारखंड में चौथे व अंतिम चरण के चुनाव में रविवार को गोड्‌डा, दुमका और राजमहल में होगा  झारखंड में चौथे व अंतिम चरण के चुनाव में रविवार को गोड्‌डा, दुमका और राजमहल  में होगा Reviewed by PSA Live News on 12:06:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.