ब्लॉग खोजें

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना आप सभी किसान भाईयों व बहनों का हक- राज पलिवार

रिपोर्टर - राजेश कुमार।
संपादक - अशोक झा।
देवघर। आज दिनांक 10.08.2019 को पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र, डाबरग्राम (जसीडीह) में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत्त शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर माननीय मंत्री श्री राज पलिवार, माननीय विधायक श्री नारायण दास, उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा, डिप्टी डायरेक्टर मत्स्य विभाग-सह-नोडल पदाधिकारी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, श्री अशीष कुमार व संबंधित विभाग के अधिकारियों व अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अभियान के शुभारंभ के पश्चात अतिथियों द्वारा टोकन स्वरूप विभिन्न किसान भाईयों व बहनों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।
● किसानों को सशक्त करने हेतु पीएम किसान योजना के बाद मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ...
तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री राज पलिवार ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के शुभारंभ के अवसर पर आप सभी अतिथियों व किसान भाईयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई। आज रांची में उप राष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू के द्वारा योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवघर जिला के साथ-साथ अन्य जिलों में भी मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। हम सभी जानते है कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। हमारे देश कि समृद्धि का रास्ता किसान भाईयों व खेत-खलीहान से होकर ही गुजरता है। हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि किसानों की समस्या का समाधान करते हुए उनके हित के लिए कार्य किया जाय। देश के किसानों को समृद्ध व उनके हित के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना के बाद आज हमारे झारखण्ड राज्य में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना की शुरूआत की गयी है। हमारी सरकार किसानों को कर्ज से छूटकारा दिलाने का कार्य कर रही है। पैसों का बंदरबाट न हो, इसके लिए सीधा किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पैसों का हस्तांतरण किया जा रहा है। आप सभी किसाान भाईयों व बहनों से अनुरोध होगा कि इन पैसों का सदुपयोग कृषि कार्यों में ही करें। लगभग 40 हजार किसान भाईयों बहनों के बीच 12 करोड़ की राशि वितरित की गयी है। आने वाले समय में देवघर जिला के एक भी किसान योजना के लाभ से नहीं छूटेंगेे। आगे भी योजना के तहत संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्य किया जाएगा। पूर्व से ही हमारी सरकार का यह प्रयास रहा है कि किसानों को पूरी तरह से सशक्त बनाया जाय। इसके लिए पूर्व में भी फसल बीमा योजना किसानों की सुविधा के लिए क्रेडिट कार्ड योजना की व्यवस्था की गयी है। हमारी सरकार का प्रयास है कि किसान मित्रों को कर्ज लेने की आवश्यकता न पड़े। सरकार आपके बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। अब तक लगभग 15 लाख किसानों का पंजीकरण इस योजना के तहत किया जा चुका है तथा शेष किसानों के पंजीकरण की कार्रवाई निरंतर किया जा रहा है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से दो समान किस्तों में उनके कृषि योग्य भूमि के अनुरूप राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में उपलब्ध करायी जाएगी। पीएम किसान योजना व मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के माध्यम से किसानों की आय दोगुणी करने का एक सार्थक प्रयास होगा। किसानों की सुविधा व सही तरीके से कार्यों के निष्पादन हेतु उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा व उनकी टीम को ढेर सारी बधाई।
● किसानों की आय को दोगुनी करना हमारी सरकार का लक्ष्यः- विधायक श्री नारायाण दास...
इसके पश्चात माननीय विधायक श्री नारायण दास ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे देश के अन्नदाताओं के चहरे पर मुस्कान लाने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। भारत देश कृषि प्रधान देश है और यहां की रीढ़ हमारे किसान भाई-बहन है। हमारी सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। पीएम किसान योजना के बाद आज मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शुभारंभ किया गया है। किसान के आय को दोगुना करने के साथ-साथ कर्ज से मुक्ति दिलाने का कार्य इन योजनाओं के माध्यम से किया जा रहा है। आप सभी किसान मित्रों से अनुरोध होगा कि इन पैसे का उपायोग कृषि कार्यों के लिए ही करें। किसान मजबूत होगें, तभी हमारा देश सशक्त बनेगा। हमारी सरकार का यह लक्ष्य है कि 2022 तक किसानों की आय को दोगुनी की जाय। इस हेतु लगातार कार्य भी किया जा रहा है।
● अन्नदाताओं को समृद्ध व सशक्त बनाने में सभी करें सहयोगः- उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा....
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर आप सभी किसान भाईयों व बहनों का हार्दिक स्वागत व बधाई। आप सभी अन्नदाताओं पर देश की अर्थव्यवस्था आधारित है। हर घर भोजन उपलब्ध हो, इस हेतु आप सभी दिन रात मेहनत करते है। या यू कहे देश के निर्माण में आपकी भूमिका सर्वतुल्य है।
मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत सीधे सरकार द्वारा आपके खाते में पैसों को भेजा जायेगा।  सरकार की मंशा साफ है कि किसानों के आय को हर हालत में दो गुणा किया जायें। देवघर जिला अंतर्गत कुल 38,733 योग्य किसान परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिसके तहत 12,04,39,095 रूपये की राशी डीबीटी के माध्यम से सभी कृषकों के खाते में हस्तांतरित की गयी है।
इसके अलावे उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि देवघर जिला अंतर्गत किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिले इस हेतु वंशावली नीति के आधार पर किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना का लाभ दिया गयाा है। उच्च स्तरीय कमिटि के द्वारा वंशावली परिवारों का सत्यापन कर लाभ किसान भाईयों को दिया जा रहा है। अपने संबोधन मे उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि किसान मित्रों के तकनीकी कारणों और खेती में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए आप सभी किसान मित्रों के खातों में पैसों का हस्तांतरण किया जा रहा है। छोटे और सिमान्त किसानों को उनके निवेश और अन्य कृषि संबधित जरूरतों के लिए उपयोगी होगा, जिससे आप सभी के जरूरतों को तथा विशेष रूप से फसल चक्र के पश्चात संभावित आय प्राप्त होने से पूर्व होने वाले संभावित व्ययों की पूर्ति सुनिश्चित होगी। योजना के माध्यम से किसान भाईयों को साहूकारों के चुंगल में पड़ने से बचाएगी और खेती के क्रियाकलापों में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करेगी। आप सभी किसान भाईयों व बहनों से आग्रह होगा कि इन पैसों का उपयोग करते हुए कृषि से जुड़े कार्यों के लिए ही खर्च करें, ताकि सरकार की जो सोच है, उसे पुरा किया जा सके।
इसके अलावे उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा के कहा कि आज के समय की मांग है कि जल संचयन की पद्धति के साथ खेती के आधुनिक तरीकों को भी अपनाया जाय। आज कृषि में लागत लगातार बढ़ती जा रही है और किसानों को उपज का सही दाम समय पर नहीं मिल पा रहा है। सरकार इसी बात को ध्यान में रखकर किसानों को नई तकनीक और आधुनिक खेती के लिए प्रेरित कर रही है। कृषि में तकनीक का इस्तेमाल कर कम लागत में उपज बढ़ायी जा सकती है। तभी 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। पारंपरिक खेती से यह संभव नहीं है। कृषि के साथ-साथ बागवानी, दुग्ध पालन, मत्स्य पालन, फल-सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देना जरूरी है।
इसके अलावे उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कृषि विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मियों के साथ-साथ  सभी किसान भाईयों को शुभकामनाएं  और बधाई दी।
● किसानों की सुविधा हेतु किसान सारथी रथ को किया गया रवाना....
 कार्यक्रम के पश्चात माननीय मंत्री श्री राज पलिवार, विधायक श्री नारायण दास, उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा व मुख्य अतिथियों द्वारा किसान सारथी रथ को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रथ के माध्यम से देवघर जिला के सभी प्रखण्डों में दो महीनों तक लगातार भ्रमण कर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को अवगत कराया जाएगा। इस हेतु किसान सारथी रथ के प्ररिभ्रमण हेतु प्रखण्डवार, पंचायतवार, ग्रामवार रूट चार्ट निर्धारित किया गया है।
● एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दिखाया गया लाईव प्रोग्राम...
इसके अलावा रांची से राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी पंचायत प्रशिक्षण केन्द्र में किसान भाईयों और बहनों को दिखाया गया। 
कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे जिला भूमि संरक्षण सर्वेक्षण पदाधिकारी श्री राम कुमार सिंह, कृषि पदाधिकारी श्री राम शंकर प्रसाद सिंह, वरीय वैज्ञानिक सुजानी कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला परिषद के सदस्यगण, विभिन्न प्रखण्ड के बीस सूत्री के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी व विभिन्न प्रखण्डों से आये किसान मित्र आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना आप सभी किसान भाईयों व बहनों का हक- राज पलिवार मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना आप सभी किसान भाईयों व बहनों का हक- राज पलिवार Reviewed by PSA Live News on 9:23:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.