ब्लॉग खोजें

आठ जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को किया गया निलंबित, अब तक जिले के 20 दुकानदारों पर की गई कार्रवाई

रांची। रांची जिले के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के खिलाफ एक बार फिर से कार्रवाई की गई है। इस बार 8 दुकानदारों को निलंबित कर दिया गया है। इन पर जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन वितरण में अनियमितता का आरोप है। ज़िले में अब तक राशन वितरण में अनियमितता के के आरोप में 20 पीडीएस दुकानदारों को निलंबित किया जा चुका है

दुकानदारों पर क्या है आरोप
निलंबित किए गए जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर कम राशन देने, अंगूठा लगवा कर राशन नहीं देने और 1 माह का राशन देकर 2 महीने की इंट्री कराने का आरोप है।

जांच में सही पाया गया आरोप
प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर लगे आरोप की जांच की गई। संयुक्त जांच प्रतिवेदन में अनियमितता की बात सही पाई गई। जिसके बाद इन सभी दुकानदारों को निलंबित कर दिया गया है। अब इन निलंबित दुकानदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर इन दुकानदारों की दुकानें रद्द कर दी जाएंगी।

अब तक जिले के 20 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

राशन वितरण में अनियमितता के आरोप में जिले में अब तक 20 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले 12 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई थी।

इन जन वितरण प्रणाली दुकानदारों पर हुई कार्रवाई

1. आशिया रोजगार समूह, अनुज्ञप्ति सं॰-58/2010, वार्ड स०-36, राँची।

2. राजेश कुमार साहू, अनुज्ञप्ति सं॰-07/98, काँके प्रखण्ड, राँची।

3. जीवन ज्योति महिला समूह, अनुज्ञप्ति सं॰-04/2010, रातू  प्रखण्ड, राँची।

4. उगता सूरज महिला समाख्या समूह, अनुज्ञप्ति सं॰-07/2011, रातू प्रखण्ड, राँची।

5. झारखण्ड महिला समिति, अनुज्ञप्ति सं॰-07/2009, सोनाहातु प्रखण्ड, राँची।

6. नितेश कुमार, अनुज्ञप्ति सं॰-02/2005, चान्हो प्रखण्ड, राँची।

7. हरी उरांव, अनुज्ञप्ति सं॰-03/86, चान्हो प्रखण्ड, राँची।

8. शिव उरांव, अनुज्ञप्ति सं॰-06/92, चान्हो प्रखण्ड, राँची।

12 जन वितरण प्रणाली दुकानदार जिन पर पहले हुई थी कार्रवाई

1. अनवर आलम, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-07/04, काँके प्रखण्ड, राँची।

2. मीर अब्दूल सत्तार, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-08/88, काँके प्रखण्ड, राँची।

3. मो॰ इब्राहिम, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-06/18, काँके प्रखण्ड, राँची।

4. पुष्पा खलखो, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-01/97, माण्डर प्रखण्ड, राँची।

5. लक्ष्मी देवी, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-58/18, वार्ड-27, अनुभाजन क्षेत्र, राँची।

6. संजय कुमार दास, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-01/95, चान्हो प्रखण्ड, राँची।

7. ज्योतिस गुड़िया, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-01/04, नामकोम प्रखण्ड, राँची।

8. जय सरस्वती महिला समिति, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-17/09, ओरमांझी प्रखण्ड, राँची।

9. अफजल हुसैन, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-02/2018, ओरमांझी प्रखण्ड, राँची।

10. कृते महिला समिति, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-11/2009, ओरमांझी प्रखण्ड, राँची।

11. जीवन महिला संघ, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-11/09, काँके प्रखण्ड, राँची।

12. प्रयास महिला समिति, जन वितरण प्रणाली दुकानदार, अनुज्ञप्ति सं॰-08/18, काँके प्रखण्ड, राँची।
आठ जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को किया गया निलंबित, अब तक जिले के 20 दुकानदारों पर की गई कार्रवाई आठ जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को किया गया निलंबित, अब तक जिले के 20 दुकानदारों पर की गई कार्रवाई Reviewed by PSA Live News on 7:51:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.