रांची। झारखंड के लिए रिम्स से मंगलवार को राहत की खबर आई. रिम्स में भर्ती चार कोरोना पॉजिटिव मरीज को आज रिम्स से छुटृटी दे दी गई. इन लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज सभी को होम क्वारंटाइन में घर भेज दिया गया. ये सभी चारो लोग हिंदपीढ़ी के थे. रिम्स के डॉक्टरों और मेडिकलकर्मियों ने ताली बजाकर उनलोगों का स्वागत किया।
घर वापस जाते समय कोरोना को मात देने वाले लोगों ने कहा कि हमलोगों ने अपने आत्मविश्वास को टूटने नहीं दिया. मजबूती से कोरोना से लड़ें. अपने आप को कभी कोरोना पॉजिटिव नहीं समझा और इसी का नतीजा है कि आज हमसभी कोरोना को मात देकर घर जा रहे हैं. कोरोना को मात देकर घर लौट रहे लोगों ने न्यूज11 भारत के माध्यम से अपील करते हुये कहा कि कोरोना से डरें नहीं, लड़ें।
वहीं इससे पहले हिंदपीढ़ी के ही एक ही परिवार के चार लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं. वहीं मलेशियाई महिला भी ठीक होकर घर जा चुकी है. सोमवार को धनबाद के दोनों मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

हिंदपीढ़ी के 4 कोरोना पॉजिटिव हुये ठीक, रिम्स से मिली छुट्टी, कहा- कोरोना से डरें नहीं लड़ें
Reviewed by PSA Live News
on
9:56:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
9:56:00 pm
Rating: