ब्लॉग खोजें

मधुबनी जिले में पांच कोरोना मरीज की सूचना मिलने के बाद लोगों में मचा हड़कंप

ब्यूरो चीफ -अलोक कुमार झा के साथ सम्पादक -अशोक झा। 
मधुबनी। जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव की सूचना मिलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गयी है । पुलिस और प्रशासन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट होते दिखाई देने लगी है । पूरे जिले में अलग अलग  क्वारंटाइन सेंटर बनाये गये हैं। इसमें बाहर से आए कुल लोगों को रखा गया है। जिले में  गंधराइन सेंटर पर 16, महरैल सेंटर पर पांच और शिवा रामपुर सेंटर पर सात लोगों को रखा गया है। रविवार को कुल 12 लोगों का ब्लड सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है। बता दें कि गंधराइन सेंटर पर रखे गए सभी लोग जमाती से जुड़े हुए हैं।


मगर, इस सेंटरों पर रखे गये लोगों के स्वास्थ्य की सही तरीके से नियमित जांच नहीं हो पा रही है। उन सेंटरों पर रह रहे लोगों को  कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। लोगों का  कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनकी कोई सुध नहीं लिया जा रहा  है। इधर, स्वास्थ्य विभाग के आदेश के बाद भी दर्जनों कर्मी यहाँ ड्यूटी से गायब रहते हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें ना तो सरकारी आदेश की परवाह है और ना ही लोगो की मदद करने का कोई जज्बा। कोरोना को लेकर बनी मेडिकल टीम भी जवाबदेह नहीं दिख रही है। लोगों की शिकायत है कि मेडिकल टीम इन सेंटरों पर नहीं जाती। चिकित्सक तो दूर आशा और एएनएम तक इन सेंटरों पर नहीं जाना चाहतीं है । ऐसे में यहाँ सब कुछ भगवान भरोसे चल रहा है। शिकायत यह भी आ रही है कि किसी बाहर से आए लोगो की सूचना देने पर मेडिकल टीम कोई जरूरी स्टेप लेना तक जरूरी नही समझती है। लोगो को मेडिकल टीम से जवाब मिलता है कि स्थानीय बीडीओ साहब को फोन करिए। जबकि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि इन सेंटरों में रखे गए लोगों की नियमित हेल्थ चेकअप होनी चाहिए। मगर, स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से स्थानीय लोगों खतरा महसूस हो रहा है।  ऐसे में हमारे स्वस्थ्य विभाग के अधिकारियो सहित सभी जिम्मेवारों को समय रहते इस पर ध्यान देने की जरुरत है।
मधुबनी जिले में पांच कोरोना मरीज की सूचना मिलने के बाद लोगों में मचा हड़कंप मधुबनी जिले में पांच कोरोना मरीज की सूचना मिलने के बाद लोगों में मचा हड़कंप Reviewed by PSA Live News on 9:18:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.