ब्लॉग खोजें

त्रिवेणीगंज में लगातार गैस की किल्लत से जूझ रही है जनता

सुपौल। त्रिवेणीगंज भवानी इंडियन गैस एजेंसी के प्रधानमंत्री उज्वला योजना गैस लाभुकों ने बताया की लगातार चल रहे कोरोना वायरस की महामारी में बंदी के दौरान कई दिनों से गैस की किल्लत होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दूर दूर से आते हैं गैस नहीं मिलने पर वापस जाना पड़ता है। साथ ही चल रहे लगातार बंदी के दौरान गैस सिलेंडर ले आने जाने में भी भाड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि सड़कों पर वाहनों का जाना आना भी बंद है।

वहीं जदिया इंडियन ग्रामीण वितरक के प्रधानमंत्री उज्वला योजना गैस लाभुकों ने बताया की हमलोग दूर दूर से आए हैं लेकिन गैस नहीं रहने के कारण वापस जाना पड़ रहा है। एक तरफ सरकार दावा करती है की गैस लाभुकों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपको घर घर जाकर एजेंसी वाले गैस सिलेंडर पहुंचाएंगे।
गैस एजेंसी वाले गैस सिलेंडर घर घर पहुँचाना तो दूर की बात है।

गैस एजेंसी में भी गैस सिलेंडर नहीं है। सरकार लाख दावे कर ले लेकिन धरातल पर तो कुछ और हीं नजारा देखने को मिलता है। अब देखना लाजमी होगा की कबतक जनता की समस्या का समाधान हो पाता है।
त्रिवेणीगंज में लगातार गैस की किल्लत से जूझ रही है जनता त्रिवेणीगंज में लगातार गैस की किल्लत से जूझ रही है जनता Reviewed by PSA Live News on 1:22:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.