प्रखंड विकास पदाधिकारी, चास द्वारा आम लोगों की समस्या तथा सुविधाओं को लेकर क्षेत्र में किया जा रहा है कैंप
बोकारो। प्रखंड विकास पदाधिकारी चास श्री संजय शांडिल द्वारा लॉक डाउन के दौरान प्रखंड अंतर्गत आम लोग तथा जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री के साथ साथ उनको प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का जायजा क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से लिया जा रहा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी चास श्री शांडिल ने बताया कि उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के आदेशानुसार प्रखंड के सभी लोगों को खाद्य सामग्री, दवा तथा महामारी से बचाव हेतु सारी सुविधाएं जमीनी स्तर पर आम लोगों को तथा लाभुकों के बीच पहुंचाने की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके द्वारा कई गांव तथा पंचायतों का दौरा किया गया जहां मुख्यमंत्री दीदी किचन की व्यवस्था, राशन वितरण की व्यवस्था, क्षेत्र में किए जा रहे हैं सैनिटाइज की व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थानों पर सामुदायिक दूरी या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हेतु प्रखंड स्तर पर की जा रही है तथा इसके लिए प्रखंड के लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी चास श्री शांडिल ने बताया कि उपायुक्त श्री मुकेश कुमार के आदेशानुसार प्रखंड के सभी लोगों को खाद्य सामग्री, दवा तथा महामारी से बचाव हेतु सारी सुविधाएं जमीनी स्तर पर आम लोगों को तथा लाभुकों के बीच पहुंचाने की पहल की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके द्वारा कई गांव तथा पंचायतों का दौरा किया गया जहां मुख्यमंत्री दीदी किचन की व्यवस्था, राशन वितरण की व्यवस्था, क्षेत्र में किए जा रहे हैं सैनिटाइज की व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थानों पर सामुदायिक दूरी या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हेतु प्रखंड स्तर पर की जा रही है तथा इसके लिए प्रखंड के लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी, चास द्वारा आम लोगों की समस्या तथा सुविधाओं को लेकर क्षेत्र में किया जा रहा है कैंप
Reviewed by PSA Live News
on
8:39:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:39:00 pm
Rating: