ब्लॉग खोजें

तहसीलदार सुरेश कौशिक व खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रामकुमार ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण

रोहतास।  देश में फैल रहे कारोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने लाकडाऊन लगाया हुआ है। सरकार ने रोजाना लोगों की जरूरत में इस्तेमाल होने वाली आवश्यक श्रेणी की वस्तुओं की दुकानें खोलने की छूट दे रखी है। लोगों को जरूरत की चीजें ब्लैक की बजाए उचित दामों पर उपलब्ध करवा रहे हैं या उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित दामों से अधिक रेट पर दे रहे हैं।
इस बात को परखने के लिए नायब तहसीलदार सुरेश कौशिक के मार्गदर्शन में खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रामकुमार व अन्य अधिकारियों की टीम ने कस्बा बहल के मेन बाजार में कई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने किरयाणा की दुकानों, मैडिकल स्टोर्स, कास्मैटिक की दुकान, सब्जियों की दुकान व पान-गुटखा सहित अन्य दुकानों के सामान व उनके इसके अलावा रेट भी चेक किया गया।
 नायब तहसीलदार सुरेश कौशिक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें कोई खामी नहीं मिली है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि सरकार ने जो रेट निर्धारित कर रखे हैं, प्रत्येक दुकानदार चाहे वह सब्जी विक्रेता हो या किरयाणा वाला, उसी रेट लिस्ट के हिसाब से लोगों को सामान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुकानों पर निरीक्षण के दौरान किसी दुकानदार के पास कोई प्रतिबंधित गुटखा, पान-मसाला मिला है।
तहसीलदार सुरेश कौशिक व खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रामकुमार ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण तहसीलदार सुरेश कौशिक व खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रामकुमार ने दुकानों का किया औचक निरीक्षण Reviewed by PSA Live News on 12:57:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.