ब्लॉग खोजें

मुख्यमंत्री योगी ने डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ के संक्रमित होने पर जताई चिंता, कहा- सतर्क रहें

लखनऊ। गंभीर रोगों के इलाज के लिए भर्ती हुए कई मरीजों में बाद में कोरोना संक्रमण पाया गया, जिससे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी संक्रमित हो चुके हैं। ऐसी घटनाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से पूरी सतर्कता बरतने के साथ ही डॉक्टरों और चिकित्सा से जुड़े स्टाफ को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लॉकडाउन की समीक्षा की। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार, प्रशासन, हजारों स्वयंसेवी संगठन और संस्थाएं 23 करोड़ जनता की सेवा में दिन-रात लगकर कोरोना वायरस कोविड-19 को परास्त करेंगी। उन्होंने कहा कि आकस्मिकता की स्थिति में प्रदेशवासियों को समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा की आपातकालीन सेवाओं को शुरू करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने सभी राजकीय अस्पतालों और आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं जल्द शुरू की जाये।
मुख्यमंत्री योगी ने डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ के संक्रमित होने पर जताई चिंता, कहा- सतर्क रहें मुख्यमंत्री योगी ने डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ के संक्रमित होने पर जताई चिंता, कहा- सतर्क रहें Reviewed by PSA Live News on 12:53:00 pm Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.