ब्लॉग खोजें

झारखंड हाईकोर्ट ने हिंदपीढ़ी मोहल्ले में लॉकडाउन तोड़ने के मामले पर स्वत: संज्ञान लिया

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने हिंदपीढ़ी मोहल्ले में लॉकडाउन तोड़ने के मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है. अदालत ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव, रांची डीसी और एसएसपी रांची को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी ने स्थानीय मीडिया में हिंदपीढ़ी मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने बैरिकेटिंग तोड़ कर बाहर आने और लॉकडॉन की अवहेलना करने संबंधी खबर पर स्वत: संज्ञान लिया है. उन्होंने मामले पर स्वतः संज्ञान लेकर इन्हें जनहित याचिका में बदलकर सक्षम बेंच में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है. मामले पर 17 अप्रैल को मुख्य न्यायाधीश की डबल बेंच में सुनवाई होगी।
झारखंड हाईकोर्ट ने हिंदपीढ़ी मोहल्ले में लॉकडाउन तोड़ने के मामले पर स्वत: संज्ञान लिया झारखंड हाईकोर्ट ने हिंदपीढ़ी मोहल्ले में लॉकडाउन तोड़ने के मामले पर स्वत: संज्ञान लिया Reviewed by PSA Live News on 9:17:00 am Rating: 5
Blogger द्वारा संचालित.