रांची। रविवार को नामकुम के लेवाडीह पीपी कालोनी में रहने वाली नर्स कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत है।पॉजिटिव होने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। रविवार की शाम लगभग 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंची उसे अपने साथ अस्पताल ले गयी। महिला मूल रूप से सिमडेगा की रहने वाली है एवं लोवाडीह में अपनी बेटी एवं ननद के साथ रहती हैं ।महिला अंजुमन इस्लामिया अस्पताल में नर्स का काम करती हैं ।फिलहाल महिला गुरु नानक अस्पताल में बने शिविर में तैनात थी। ग्रामीण एसपी ऋषभ झा, डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार एवं थाना प्रभारी लोवाडीह महिला के घर पहुंचे और क्षेत्र को सील करने को लिए जगहों को चिन्हित किया। सोमवार को सील किया जाएगा। पुलिस महिला के संपर्क में आने वालों की सूची बना रहे हैं जिससे उनकी भी जांच हो सके ।वहीं दूसरी ओर खोराटोली के लोगों ने लोवाडीह की सीमा को सील कर दिया।
नामकुम के लोवाडीह में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद दहशत में लोग
Reviewed by PSA Live News
on
8:39:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:39:00 am
Rating:
