सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
नई दिल्ली । संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2020 दिनांक 08 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 एवं 16 जनवरी 2021 से 17 जनवरी 2021 तक आयोजित की गई है। प्रथम पाली में परीक्षा सुबह 09:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:00 तक निर्मला कॉलेज डोरंडा, रांची सब सेंटर-ए और सब सेंटर-बी पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इन परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त वातावरण में परीक्षा के आयोजन को लेकर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षा केंद्र पर भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था भंग करने की आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची द्वारा परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है। जो निम्न है-
सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना।
किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, राइफल रिवॉलवर, बम, बारूद आदि लेकर चलना।
सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर किसी प्रकार का हरवे-हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा भाला आदि लेकर चलना।
किसी प्रकार की बैठक या आम सभा का आयोजन करना।
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में यह निषेधाज्ञा दिनांक 08.01.2021 से 10.01.2021 एवं दिनांक 16.01.2021 से 17.01.2021 को प्रातः 06: 00 बजे से अपराह्न 08:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
Reviewed by PSA Live News
on
10:04:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: