सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
नई दिल्ली ।संसद के उच्च सदन राज्यसभा में सरकार और बहुमत के बीच दूरी और घटेगी।हालांकि,बहुमत से थोड़ी सी दूरी से मोदी सरकार को विपक्षी चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है।एनडीए अभी भी बहुमत से 18 सीटों के फैसले पर है।इस वर्ष होने वाले 3 राज्यों की 8 सीटों के चुनाव में भाजपा को कोई सीट नहीं आने वाली है।हालांकि,चार रिक्त सीटों के उपचुनाव में सफलता मिल सकती है,लेकिन वह बहुमत के लिए काफी नहीं होगा।राज्यसभा में भाजपा 93 सीटों के साथ अपने शिखर पर है।एनडीए में उसके सहयोगी जदयू के पांच के साथ एनपीएफ,एनपीपी,आरपीआई, एसडीएफ,एजीपी,एमएलएफ व पीएमके के एक-एक सांसद का समर्थन भी है।हालांकि,उसे समय-समय पर अन्नाद्रमुक के 9 सांसदों का भी समर्थन मिलता रहता है।ऐसे में उसके साथ 114 सदस्यों का समर्थन है।245 सदस्यीय सदन में बहुमत का आंकड़ा 123 है।उच्च सदन में अभी 4 सीटें रिक्त हैं।इनमें दो गुजरात व एक-एक असम व बिहार से हैं। ये सभी सीटें भाजपा या एनडीए के साथ जाएगी।
Reviewed by PSA Live News
on
9:55:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: