ब्लॉग खोजें

आज का इतिहास - 13 जनवरी


 1559 – एलिजाबेथ (प्रथम) इंग्लैंड की साम्राज्ञी बनी।

1610 – इतालवी खगोलविद, भौतिकविद एवं गणितज्ञ गैलीली गैलिलियो ने बृहस्पति के चौथे उपग्रह कैलिस्टो की खोज की।

1607 - स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद 'बैंक ऑफ जेनेवा' का पतन हुआ।

1709- मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।

1818 – उदयपुर के राणा ने मेवाड़ प्रांत की रक्षा के लिये ब्रिटिश सेना के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1842 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी की सेना के अधिकारी डॉ. विलियम ब्राइडन 'आंग्ल अफ़गान युद्ध' में जिंदा बचे रहने वाले इकलौते ब्रिटिश सदस्य रहे।

1849 - द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।

1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका 'जोनाकी' का प्रकाशन शुरू किया।

1910 - न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ।

1915 – इटली के एवेज्जानो शहर में विनाशकारी भूकंप में 30 हजार से अधिक लोग मारे गए।

1930 – पहली बार मिकी माउस कॉमिक स्ट्रिप का प्रकाशन हुआ।

1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।

1953 – मार्शल जोसिप यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति चुने गये।

1963 – टोगों के राष्ट्रपति सिलवेनस ओलिम्पियो की एक सैनिक विद्रोह में हत्या कर दी गयी।

1964 – भारत के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंदू और मुसलमानों के बीच भयानक सांप्रदायिक दंगे हुए। जिनमें करीब 100 लोग मारे गए और 400 से ज़्यादा लोग घायल हुए।

1978 – नासा ने पहली अमेरिकन महिला अंतरिक्षयात्री का चयन किया।

1992 – अलजीरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति शाज़ली बिन जदीद के अपने पद से हटने के बाद सैनिकों ने सरकारी उच्च परिषद का गठन किया।

1993 - अमेरिका और उसके सहयोगियों ने दक्षिणी इराक़ में नो फ़्लाई ज़ोन लागू करने के लिए इराक पर हवाई हमले किए।

1995 - बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना।

1999 - नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।

2002 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के संदेश को भारत ने सकारात्मक बताया ।

2002 - चीनी प्रधानमंत्री झू रोंगजी 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2006 - परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर सैन्य आक्रमण से ब्रिटेन ने इन्कार किया।

2007 - महिलाओं के प्रति भेदभाव दूर करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का 37वाँ अधिवेशन न्यूयार्क में शुरू।

2008 - चाय निर्माण कम्पनी मारवल चाय को संयुक्त अरब अमीरात से एक लाख किलोग्राम चाय के निर्माण का आर्डर मिला।

2008 - मैसिडोनिया में सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 11 लोग मरे।

2009 - जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।

2010 - अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।

2019 - एक साथ तीन बार तलाक बोलकर वैवाहिक संबंध तोड़ने पर रोक लगाने संबंधी अध्‍यादेश को फिर से लागू करने को राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दी।

2019 - अफगानिस्तान : तालिबान आतंकियों से लड़ाई में 70 लोगों की मौत, कई घायल।

2019 - जातीय टिप्पणी पर नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जेम्स वॉटसन से वापस लिए गए पुरस्कार।

2019 - चीन में कोयला खदान में दर्दनाक हादसा, छत गिरने से 21 मजदूरों की मौत।

2020 - पाकिस्तान, अफगानिस्तान में भारी बर्फबारी से 43 की मौत।

2020 - चीन में दुनिया का सबसे बड़ा और संवेदनशील रेडियो टेलीस्कोप ( आकार 30 फुटबॉल मैदान ) तीन साल के ट्रायल के बाद शुरू हुआ।

2020 - उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने के साथ ही कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी , अहम नदी घाघरा का नाम बदलकर सरयू किया।


13 जनवरी को जन्मे व्यक्ति👉


1450 – पुर्तग़ाल के नाविक बारथोलोमियु डेयाज़ का जन्म हुआ। डेयाज़ के जलमार्ग का प्रयोग करके ही वास्को डीगामा ने भारत के जलमार्ग की खोज की थी।

1896 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार।

1911 - शमशेर बहादुर सिंह, हिन्दी कवि।

1919 - मर्री चेन्ना रेड्डी - उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल थे।

1926 - शक्ति सामंत, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक।

1938 - शिवकुमार शर्मा - प्रसिद्ध भारतीय संतूर वादक।

1949 - राकेश शर्मा , पहले भारतीय और 138 अंतरिक्ष यात्रियों में से एक।

1978 - अस्मित पटेल - हिन्दी फिल्म के एक अभिनेता ।

1983 - इमरान ख़ान - एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म के अभिनेता ।


13 जनवरी को हुए निधन👉


1921 - आर.एन. माधोलकर - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने एक अवधि तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

1964 -शौक़ बहराइची, प्रसिद्ध शायर रहे ।

1976- अहमद जान थिरकवा, भारत के प्रसिद्ध तबला वादक थे ।

1988 - चीन के राष्ट्रपति चिंग चियांग कुमो का निधन।

1985 - मदन पुरी - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता ।

2016 - जैकब फ़र्ज राफ़ेल जैकब - जिन्हें मुख्यतः उनके नाम के प्रथम अक्षरों जे॰एफ॰आर॰ के नाम से ही जाना जाता है, भारत के पूर्व सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल थे।

2020 - नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले ओडिशा के मशहूर फिल्म निर्देशक मनमोहन महापात्रा का निधन

 

13 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 श्री राकेश शर्मा जन्म दिवस ।

🔅 लोहड़ी पर्व ।


आज का इतिहास - 13 जनवरी आज का इतिहास - 13 जनवरी Reviewed by PSA Live News on 12:35:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.