सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
हजारीबाग । बिष्णुगढ़ वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय कुमार सिन्हा के निर्देशन पर उप परिसर पदाधिकारी शैलेश पांडेय,संजीत रविदास, श्याम कुमार एवं भुनेश्वर मंडल द्वारा विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के भेलवारा जंगल से साल लकड़ी तस्करी कर ले जा रही टाटा ४०८ निबंधन संख्या BR 13G 2998 को पकड़ा गया और साथ ही साथ वाहन को इस्कार्ट करने वाले दो अभियुक्तों को उनके मोटरसाइकिल (1- हीरो स्पलेंडर निं सं- JH09 5683 2- हीरो स्पलेंडर-निबंधन संख्या रहित) को वन अधिनियम की धारा ६४ के तहत गिरफ्तार किया गया। वन अपराध को अंजाम देने में प्रयुक्त वाहनों को धारा ५२ के तहत जप्त कर वन क्षेत्र कार्यालय कैम्पस सरिया ले जाया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल एवं कोरोना जांच के बाद जेल भेज दिया गया। मामले में लकड़ी की तस्करी में शामिल अभियुक्तों के विरुद्ध वन की कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है।
Reviewed by PSA Live News
on
12:41:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: