पोलियो टीकाकरण अभियान 31 जनवरी से शुरू होगा, बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर राष्ट्रपति करेंगे शुभारंभ
सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । पोलियो टीकाकरण अभियान अब 31 जनवरी से चलाया जाएगा। भारत सरकार की तरफ से कहा गया है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 31 जनवरी 2021 को पोलियो टीकाकरण दिवस को पुनर्निर्धारित करने का निर्णय लिया है। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का शुभारंभ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 30 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर करेंगे। इससे पहले आज सरकार ने पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम को 'अप्रत्याशित गतिविधियों' की वजह से अगले आदेश तक के लिए टाल दिया था। इस कार्यक्रम के तहत देशभर में 0-5 साल उम्र वर्ग के बच्चों को पोलियो से प्रतिरक्षा के लिए वैक्सीन की दो बूंद पिलाई जाती है। राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस को आमतौर पर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम के रूप में जाना जाता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्यक्रम को टाले जाने के बारे में सभी राज्यों को नौ जनवरी को पत्र के जरिये सूचित कर दिया था।
Reviewed by PSA Live News
on
7:54:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: