ब्लॉग खोजें

माँगे नहीं मानने पर कोरोना वैक्सीनेशन का विरोध करेगी राज्य की एएनएम और जीएनएम

 सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

रांची । अनुबंधित कर्मचारी संघ की पदाधिकारियों की बैठक महासंघ कार्यालय बीज प्रक्षेत . डोरंडा में   बैठक हुई । बैठक में  निर्णय लिया गया कि सरकार अनुबंधित कर्मचारियों को नियमित करने में आनाकानी कर रही है जिसके विरोध में सरकार द्वारा निर्धारित की गई कोरोना वैक्सीनेशन की तिथि 16/ 01/ 2021 का विरोध किया जायेगा । 

 प्रथम चरण में फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन दिया जाना है , जिसमें एएनएम जीएनएम भी आते हैं । बैठक में निर्णय लिया गया कि वे वैक्सीन नहीं लेने का निर्णय लिए हैं किंतु हम मानवता के नाते वैक्सीन देने के लिए तैयार होंगे   

आज की बैठक में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए जिसमें गोपाल शरण जी सुदेश कुमार श्यामलाल चौधरी एवं सुशीला,   जितवाहन उरांव  उपस्थिति थे । 

प्रदेश अध्यक्ष मीरा कुमारी प्रदेश सचिव  वीणा  कुमारी रांची जिला सचिव वंदना रॉय कोषाध्यक्ष अनीता प्रेमा संगीता बड़ा तूलिका कलावती इत्यादि उपस्थित हुए मीटिंग के तुरंत बाद माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी से शिष्टमंडल वार्ता हुई वार्ता सकारात्मक हुई । 

यह जानकारी प्रदेश सचिव वीणा कुमारी ने दी । 



माँगे नहीं मानने पर कोरोना वैक्सीनेशन का विरोध करेगी राज्य की एएनएम और जीएनएम माँगे नहीं मानने पर कोरोना वैक्सीनेशन का विरोध करेगी राज्य की एएनएम और जीएनएम Reviewed by PSA Live News on 7:10:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.