सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
लोहरदगा । लोहरदगा गुमला ट्रक आँनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक आज संपन्न हुई! जिसमें मुख्य रुप से झारखंड सरकार से यह आग्रह किया गया कि झारखंड सरकार भी पड़ोसी राज्य बिहार की तर्ज पर कोरोना काल के समय का सभी व्यवसायिक वाहनों का रोड टैक्स माफ करें ! क्योंकि कोरोना काल के समय में सभी व्यवसायिक वाहनों का परिचालन बंद था और पेपर व अन्य खर्च भी जारी रहे थे! जिसके कारण व्यवसायिक वाहन के मालिको की स्थिति काफी दयनीय हो गई है !इसके मद्देनजर सरकार कोरोना काल की अवधि का व्यवसायिक वाहनों का रोड टैक्स माफ करके वाहन मालिकों को राहत प्रदान करें! आज की बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह ,उपाध्यक्ष विनोद सिंह, राजेश शर्मा ,बरज सिंह, संजीव शर्मा, रामाशीष साहनी, एन.कुजूर ,अभय सिंह ,रहमत अंसारी मोहम्मद आलम, मोहम्मद गुड्डू आदि मौजूद थे ।
Reviewed by PSA Live News
on
11:35:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: