सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । "मिशन वन मिलियन स्माइल्स" के तहत जिले भर के दूरदराज के इलाकों में लगातार गर्म कपड़े बांटे जा रहे हैं। उसी क्रम में बुधवार दोपहर कांके प्रखंड के डुमरदगा गांव में जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े बांटे गए।
मुखिया श्री जुगुन मुंडा एवं वार्ड सदस्य सुश्री शबाना हुसैन की मौजूदगी में पंचायत भवन परिसर में आयोजित उक्त वितरण कार्यक्रम में 240 लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध करवाए गए। बुजुर्गों को कंबल एवं बच्चों को गर्म टोपियां दी गईं।
इस दौरान उपसमाहर्ता संजय कुमार , डा. अभय सागर मिंज, गीता देवी, शोभा देवी एवं एमएम किरमानी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे ।
मिशन के समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि वैसे तो पूरे जिले के विभिन्न दूर दराज के इलाकों में इस मुहिम के तहत गर्म कपड़ों का वितरण जारी है, साथ ही सरकारी स्तर पर खरीदे गए कंबल भी ससमय पहले ही सभी प्रखंडों में पहुंचा दिए गए हैं। किंतु सबसे ठंडा प्रखंड होने के कारण कांके प्रखंड के सभी पंचायतों में एक हफ्ते के अंदर जरूरतमंद लोगों तक मिशन वन मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत अन्य गर्म कपड़े जैसे गर्म टोपी, मोजा, स्वेटर, शॉल आदि आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है।
Reviewed by PSA Live News
on
11:56:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: