ब्लॉग खोजें

पत्रकारिता करना जोखिम भरा कार्य है लेकिन सही मायनों में पत्रकार वही है जो निष्पक्ष पत्रकारिता करे


 सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

 मुजफ्फरनगर। रूडकी रोड़ स्थित यूनिक प्लाजा में दैनिक अमन के सिपाही समाचार पत्र के पुनः प्रकाशन के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जहां सुपर मॉडल और एक्ट्रेस महिमा प्रजापति तथा सारा खान ने शिरकत की। वहीं जनपद मुजफ्फरनगर के जहां सैकडों पत्रकार और सम्पादक कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं जी न्यूज नोएडा से अक्षय शर्मा ने भी पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढाई। इस अवसर पर एक्ट्रेस महिमा प्रजापति ने कहा कि पत्रकारिता करना जोखिम भरा कार्य है लेकिन सही मायनों में पत्रकार वही है जो निष्पक्ष पत्रकारिता करे और सच्चाई जनता के सामने लाये। उन्होने कहा कि अखबार का प्रकाशन आज के दौर महाभारत है। दैनिक अखबार को चलाने के लिए संपादक को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए हम सभी को विज्ञापन के जरिए संपादकों का सहयोग करते रहना चाहिए। यहां पर सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से अपने कर कमलों द्वारा फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने समाचार पत्र अमन के सिपाही का भी विमोचन किया। इस अवसर पर यूट्यूब एक्ट्रेस सारा खान ने कहा कि वे भी एक्ट्रेस के साथ अखबार की लाइन से जुड़ गई हैं। उनके यूट्यूब पर काफी गाने रिलीज हो चुके हैं। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक मुशर्रफ सिद्दीकी ने जहां सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया वहीं समाचार पत्र की टीम वहीं अतिथियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व यहां पर महिमा प्रजापति और सारा खान को गिफ्ट और बुकें देकर सम्मानित कर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री मेहराज जहां, टीवी चैनल जी न्यूज के पत्रकार अक्षय शर्मा, एन फार न्यूज के एडीटर नसीम कुरैशी, पत्रकार नसीम सैफी, शमीम सैफी, राव नफीस अहमद, सुनील कुमार वर्मा, ठाकुर योगेश सिंह कुशवाहा, अरशद मंसूरी, अरशद अंसारी, डॉक्टर चैधरी, संजय कुमार, एडवोकेट, अबुल हसन, सभासद मोहित मलिक, सैयद हसन, हाजी मोहम्मद तारिक, राशिद अंसारी, फिरोज खान, राशिद खान, अरशद अब्बासी, विशु शर्मा, इस्तीफा सिद्दीकी, नदीम त्यागी, फिरोज खान, अब्दुल्ला खान, शमीम मलिक, फरीद अल्वी, अमजद मलिक, तनवीर अहमद, जीशान अब्बासी, गुलशेर बैग, सलीम अब्बासी, सुलेमान मलिक, अनस मंसूरी, आशु मंसूरी, अनवर मंसूरी, कार्तिक शर्मा, मोहम्मद नईम, समीर सिद्दीकी, नवाज शरीफ, चैधरी शमशाद कैराना, मोहम्मद समीर, मोहम्मद अली, मोहम्मद, मोहित, शिल्पी शाही, नेहा राजपूत, कीर्ति रानी, प्रीति रानी, उषा यादव, हिमांशु सक्सेना, हर्ष भूषण, मुर्तजा अली, सलमान चैधरी, अरशद त्यागी, डॉक्टर अमजद, मोहम्मद युसूफ मलिक, फिरोज अली, शमीम खान, प्रियंक जैन, शाहनवाज, सुशांत त्यागी, सुशांत पाल, संजीव कुमार, निखिल कुमार, मौ. अकरम अंसारी, रहमान खान, मौ. अदीब, मतलूब अंसारी, आरिफ खान और फरदीन खान आदि पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी का अमन के सिपाही सम्पादक मंडल की ओर से मुख्य सम्पादक मुशर्रफ सिद्दीकी, उप सम्पादक हाजी मौ. तारिक व सह सम्पादक सैयद हसन ने सभी का आभार व्यक्त किया।


पत्रकारिता करना जोखिम भरा कार्य है लेकिन सही मायनों में पत्रकार वही है जो निष्पक्ष पत्रकारिता करे पत्रकारिता करना जोखिम भरा कार्य है लेकिन सही मायनों में पत्रकार वही है जो निष्पक्ष पत्रकारिता करे Reviewed by PSA Live News on 12:57:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.