ब्लॉग खोजें

दो राज्यों में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले, 12 लाख से अधिक को वैक्सीन की दूसरी डोज दी - स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली । भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,17,64,788 से ज्यादा डोज दी जा चुकी हैं। इनमें से 1,04,93,205 पहली डोज दी गई हैं। 12,61,583  दूसरी डोज दी जा चुकी हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या टीकाकरण के बाद घटी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में से 75 प्रतिशत दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे तक कोविड वैक्सीन की कुल 1,17,64,788 डोज लगाईं गई हैं। इनमें से 68 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक और 62 फीसद स्वास्थ्य कर्मचारियों को दूसरी खुराक दी गई है। 41 फीसद से अधिक फ्रंटलाइन श्रमिकों को पहली खुराक दी गई है।


दो राज्यों में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले, 12 लाख से अधिक को वैक्सीन की दूसरी डोज दी - स्वास्थ्य मंत्रालय दो राज्यों में हैं कोरोना के सबसे ज्यादा सक्रिय मामले, 12 लाख से अधिक को वैक्सीन की दूसरी डोज दी - स्वास्थ्य मंत्रालय Reviewed by PSA Live News on 11:19:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.