लखनऊ । महाराष्ट्र, केरल व मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में दोबारा कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के बाद उत्तर प्रदेश भी अलर्ट हो गया है। यहां दोबारा कोरोना संक्रमण बढ़ने से रोकने के लिए फिर से सख्ती होगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कोरोना को लेकर ढिलाई बिल्कुल भी न बरतने की हिदायत दी है।अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जैसे मार्च 2020 में संक्रमण फैलने पर बचाव के उपाय और सख्ती की जा रही थी, वैसे ही कठोर कदम फिर से उठाए जाएं। दूसरे राज्यों से आ रहे लोगों को 14 दिन क्वारंटाइन करने के नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। मोहल्ला व ग्राम निगरानी कमेटियों को फिर से अलर्ट कर दिया गया है। वह बाहर से आने वालों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देंगे। स्वास्थ्य विभाग पहले ही प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मिल रहे मरीजों में से 10 फीसद के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने का फैसला कर चुका है। नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए सैंपल राजधानी स्थित किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भेजे जाएंगे। केजीएमयू की माइक्रोबॉयोलॉजी लैब इसके लिए तैयारी कर चुकी है।
Reviewed by PSA Live News
on
10:19:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: