ब्लॉग खोजें

आज का इतिहास - 18 फ़रवरी


 18 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-

1614 - जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।

1695 - फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।

1884 - चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।

1900 - दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।

1905- शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।

1911 - एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।

1915 - प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।

1926 – फ़्रांस और स्पेन की संयुक्त सेना ने अमीर अब्दुल करीम रैफ़ी के नेतृत्व वाली मोरक्को की सेना के प्रतिरोध को कुचल दिया।

1930 - लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टाॅमबामग ने की। बाद में प्लूटो से ग्रह का दर्जा वापस ले लिया ।

1943 - नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।

1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।

1946 – मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।

1954 - पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।

1965 – गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

1970 - फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।

1971 – भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।

1977 - अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।

1979 - सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।

1979 - अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।

1983 - यू.एस. के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।

1988 - बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।

1989 - अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।

1991 - आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।

1996 – लंदन के वेस्ट एन्ड इलाके में एक डबल-डेकर बस में बम धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।

1998 - सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।

1999 - भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।

1999 - सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।

2001 - एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।

2002 - फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।

2003 - दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।

2006 - फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।

2006 - भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस फिर से आरम्भ।

2007 - दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।

2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।

2008 - आठ साल के सैन्य शासन के बाद पाकिस्तान में आम चुनाव सम्पन्न हुए।

2009 - लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।

2014 - यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल।

2019 - पुलवामा हमला बदला - जैश कमांडर कामरान और गाजी समेत तीन आतंकियों की मुठभेड़ में मौत।मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल देहरादून , हवलदार श्योराम झूंझुनू , सिपाही हरिसिंह रेवाड़ी , पुलिसकर्मी अब्दुल रशीद कुपवाड़ा व सिपाही अजय कुमार हुए शहीद ।

2020 - भारत और रूस ने 16 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किये।

2020 - भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के अनुसंधानकर्ताओं ने मंड्या में 14,100 टन के लिथियम भंडार की खोज की।

2020 - पाकिस्तान ने 600 किलोमीटर की दूरी तक हमला करने की क्षमता वाली परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल 'राड-2' का सफल प्रक्षेपण परीक्षण किया।

2020 - अफगानिस्‍तान में अशरफ गनी 2019 के राष्‍ट्रपति चुनाव में पांच महीने बाद विजयी घोषित।


18 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति👉


1486 – बंगाल के आध्यात्मिक गुरु एवं कवि चैतन्य महाप्रभु देव भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे का जन्म हुआ।

1836 - रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।

1883 - मदन लाल ढींगरा - भारतीय क्रांतिकारी (18 सितंबर 1983 व 1987 जैसे अन्य मतभेद हैं , कन्फर्म कर लें) ।

1894- रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।

1899 - जय नारायण व्यास - एक भारतीय राजनेता , स्वतन्त्रता सेनानी और राजस्थान के तीसरे मुख्यमंत्री थे। 

1925 – हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म हुआ।

1926 - नलिनी जयवंत - भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।

1927 - अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ - संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।

1927 - ख़य्याम - बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार।

1933 - निम्मी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।

1941 - अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ।

1986 - जिया माणेक - एक भारतीय अभिनेत्री ।


18 फ़रवरी को हुए निधन👉


1266 – मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन हुआ।

1294 - क़ुबलय ख़ान, मंगोल सेनापति ।

1405 - तैमूर लंग - चौदहवी शताब्दी का एक शासक था जिसने तैमूरी राजवंश की स्थापना की थी। ।

1546 - मार्टिन लूथर, जर्मन धर्मसुधारक ।

1977 - अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।

2010- निर्मल पांडे - फ़िल्म अभिनेता  निधन हुआ।

2016 - अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।

2020 - बंगाली अभिनेता और पूर्व सांसद तपस पॉल का हृदय गति रुकने से मुंबई में निधन।

2020 - वरिष्ठ पत्रकार और कला कौमुदी दैनिक के संपादक एमएस मणि।

2020 - बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल।

2020 - फिक्की के पूर्व अध्यक्ष और केसीपी ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष वी एल दत्त का 82 वर्ष की आयु में निधन।

 

18 फ़रवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉


🔅 वसन्त ऋतु प्रारम्भ।

🔅 श्री चैतन्य महाप्रभु देव जयन्ती।

🔅 श्री रामकृष्ण परमहंस जयन्ती ।

🔅 श्री जय नारायण व्यास जयन्ती।


आज का इतिहास - 18 फ़रवरी आज का इतिहास -  18 फ़रवरी Reviewed by PSA Live News on 6:27:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.