मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा ǀइससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा ǀ अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें ǀ आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी ǀ आप आज विशेष रूप से शक्तिशाली महसूस कर रहे हैं |ग्रहों की स्थिति में बदलाव से कुछ ऐसी स्थितियां बनी हैं कि आप अविश्वसनीय मानसिक शक्ति का अनुभव कर रहे हैं और कोई भी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हैं |यह समय अपने शारीरिक फिटनेस को लेकर भी थोडा गंभीर होने के लिए बिलकुल ठीक है क्योंकि इस समय आपके गंभीर होने से सफलता की पूरी संभावना है |
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, 😊 वे, वो)
एक ऐसा व्यक्ति जो काफी लम्बे समय से आपके आस पास है लेकिन उस पर आप अधिक ध्यान नही दे रहे थे,आज से आप उसके बारे में गंभीरता से सोचना शुरू करेंगे ǀ यह महज एक उभरता हुआ रोमांस नही है,बल्कि मन और आत्मा का मिलन है जिससे आप खासे प्रभावित होंगे ǀ इसके बारे में अच्छे से सोच लें क्योकि अब यह व्यक्ति आपके साथ लम्बे समय तक रहेगा ǀ आज आप बहुत अच्छे स्वास्थय और तनावरहित मूड का आनंद लेंगे ǀइस समय का उपयोग अपनी किसी अच्छी-खासी शारीरिक मेहनत वाली गतिविधि के लिए करें जो आपको अच्छी लगती है ǀबाल गेम का मजा लें या जिम में पसीना बहायें ǀ स्वस्थ शरीर के कारण आप खुशमिजाज रहेंगे,इसीलिए दोस्तों के साथ मिल-बैठने के लिए बहुत अच्छा दिन है ǀ
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आप पिछले कई दिन से बेचैन और नाखुश सा अनुभव कर रहें हैं लेकिन आज आपका रुख इस समस्या को और अधिक गंभीरता से लेने का है ǀ आपको यह जानना है कि इस समस्या की जड़ क्या है ,आज का दिन इस काम के लिए सबसे बेहतर है ǀ लम्बे समय से उपेक्षित कुछ कामो की योजना बनाने के लिए भी अच्छा दिन है ǀ आज आपको वायरल ठंड या मौसमी बुखार से परेशान होना पड़ सकता है ǀआपको इससे बचने के लिए समय से सावधानी रखते हुए दवा भी लेनी पड़ सकती है ǀ कुल मिलकर ,आपने अब एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाई हुई है और आपको बहुत जल्दी इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे ǀआपके दिमाग में बस स्वस्थ रहने की इच्छा छाई हुई है ǀआज आराम करने से आपको अपना स्वास्थ्य काफी बेहतर अनुभव होगा ǀ
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पिछले काफी समय से जिस अटके काम को करने की सोच रहे हैं वह आज होने की उम्मीद है ǀखासी शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है ǀआज सामाजिक और वित्तीय दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद हैǀ अपने प्रियजनों से किसी भी प्रकार के टकराव से बचें ǀसितारे कहते हैं की यदि आज कोई भी टकराव हुआ तो तुरंत बात बढ़ जायेगी ǀ आज आपको अपने किसी करीबी या बिलकुल अजनबी से कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी बहुत अच्छी सलाह मिलेगी |अगर आप इस सलाह पर ध्यान देंगे तो आपको बहुत फायदा होने वाला है |आज का दिन आराम करने और कई दिन से इकट्ठे हो चुके तनाव से छूटकारा पाने के लिए बिलकुल उपयुक्त है |आपको इस समय का उपयोग अपने मन को शान्ति देने वाले ध्यान में भी करना चाहिए जिसकी आपको बहुत जरुरत है |
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन सभी भावनात्मक और वास्तविक मुद्दों के मामले उतार चढाव भरा रहेगा ǀगृहों की चाल यह बता रही है कि आप सुबह भावनात्मक बने रह सकते हैं और सब चीजों के बारे में अपनी भावनात्मक प्रतिक्रिया के नजरिये से ही सोचेंगे ǀइससे कुछ गलत फैसलों की भी सम्भावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा और आप और स्पष्ट तरीके से सोच और देख पायेंगे ǀ आज खूब शारीरिक मेहनत वाले काम करें ǀ आपको बहुत जल्दी ऐसा कोई काम करने के लिए बुलाया जाएगा जिसमे इतने शारीरिक स्टैमिना की जरुरत पड़ेगी कि आपने कभी सोचा भी न होगा कि आपमें इतना स्टेमिना हो सकता है ǀ आज थोडा कम खाएं नही तो पेट की समस्याओं के साथ साथ और दिक्कतें भी हो सकती हैं ǀ आपको तनाव को दूर भागने के लिए सांस से जुड़े व्यायाम करने चाहिए ǀ
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा ǀबहुत सारे काम कतार में हैं ǀ हालाँकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा ǀ काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें,नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे । आप काफी समय से वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन आपकी सब नेक इच्छाएं शून्य हो जाती हैं क्योंकि आप बहुत सारी स्वादिष्ट चीजों के लालच में आ जाते हैं ǀ आज वजन कम करने के लिए अपनी डाइट की योजना बनाने और व्यायाम का संकल्प लेने का अच्छा समय है ǀ आप इस काम के लिए विशेषज्ञों की सलाह भी लेने वाले हैं और इस काम में आपका काफी पैसा भी खर्च होगा ǀ
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी मन की आवाज अब सक्रिय है और हर काम में आपका बहुत अच्छा मार्गदर्शन करेगी ǀ आप मजे मजे में भी आसानी से जोखिम उठा पाने की स्थिति में हैं ǀ भाग्य आपके साथ है फिर भी आपको कोई भी कदम उठाने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए ǀ आप भावनाओ की बाढ़ को अनुभव करेंगे ǀ पुराने दोस्तों या परिचित के सामने आने से खुशी होगी ǀ अपने शरीर के स्थान पर मन को पुष्ट बनाने के बारे में सोचें I|आप खुद को शारीरिक रूप से तो स्वस्थ रखते ही हैं लेकिन इस प्रक्रिया में आप मन का ध्यान रखना भूल जाते हैं जो बहुत परिश्रम करता है I|आराम करें,कुछ ऐसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें जिससे आपका मन भी तरोताजा महसूस करे I| हर रोज खुद को 15 मिनट जरूर दें I| योग और ध्यम करें,अपने मन को कई दिशाओं में भटकने देने के स्थान पर अपने विचारों को एक जगह लगाने की कोशिश करें I
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
दिन शांत रहेगा ǀपिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी ǀआपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें ǀ कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे ǀआपकी उर्जा आपको काफी उत्साही मनोवृति में रखेगी ǀआप पिछले कुछ समय से व्यायाम का अभ्यास नही कर पा रहे थे और इस कारन काफी बैचैन महसूस कर रहे थे ,आज का दिन वही सब शुरू करने के लिए काफी अच्छा दिन है ǀआप स्वास्थय को अपनी जीवनशैली का एक अंग बनाना चाहते हैं और आज आप इसके लिए प्रयास शुरू करेंगे ǀव्यायाम करते हुए सही तरीके का पालन करना बहुत जरूरी है नही तो आपको छोटी-मोटी चोट लग सकती है ǀ
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है ǀकिसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेह्तर समय को याद करने लगेंगे ǀकिसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं ǀ आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने या किसी की तरफ दोस्ती का हाथ बढाने के मूड में हैं ǀ आज आपके मन में आयेगा कि मैं अपना खाना पूरी तरह बदल दूं | यहा तक कि आप पूरी तरह शाकाहारी होने का निर्णय ले सकते हैं या आप ताजा फलों ,ताजा सब्जियों और मछली से बने सामान्य घर के बने खाने को पसंद करना शुरू कर सकते हो |आप मसालेदार या भारी खाना नही खायेंगे |आप अब हलका फुल्का और साधारण खाना पसंद करेंगे जिससे आपमें काफी ऊर्जा आएगी और आप काफी युवा भी दिखेंगे |
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप बारीकियों पर बहुत ध्यान देंगे ǀआप किसी परियोजना की ब्योरेवार योजना बनाने में जुटे हुए हैं और आप इस पर बहुत मेहनत भी कर रहे हैं ǀआपकी यह मेहनत आपके काम में भी दिखाई देगी और इस काम के लिए आपको काफी तारीफ मिलेगी ǀआपके काम में आज पूरा दिन सृजनात्मकता बनी रहेगी ǀ आज आप शारीरिक और मनोविज्ञानिक दोनों ही दृष्टियों से खुद को बहुत अच्छी स्थिति में पायेंगे ǀआपकी मानसिकता में उठान आपके काम में साफ़ दिखाई देगा ǀआप अपनी सेहत का बहुत अच्छे से ध्यान रख रहे हैं ǀआज थोडा सा और अधिक ध्यान रखें और बोरियत से बचने के लिए कोई फिटनेस कार्यक्रम ज्वाइन कर लें ǀचलते या टहलकद्मी करते हुए किसी को साथ ले लें,आपको अच्छा लगेगा ǀ
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप काल्पनिक से मूड में हैं ǀ अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है ǀ आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं ǀ आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है ǀ आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है ǀ सांस से जुडी छोटी –मोटी समस्याएं हो सकती हैं ǀऐसी किसी जगह पर जाने से बचें जहाँ एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थ मोजूद हो सकते हैं ǀजो खनन या फिर इसी प्रकार के क्षेत्र में काम करते हैं ,उनके लिए इनसे बच पाना पूरी तरह तो संभव नही है लेकिन उन्हें अपने स्वास्थ्य में सुधार होने तक सावधानी के तौर पर कुछ दिन काम से छुट्टी ले लेनी चाहिए ताकि समस्या ज्यादा न बढ़े ǀ
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी ǀ लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें ǀहारना या जीतना नही,आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं ǀ आपने निरंतर प्रयास किये हैं ,लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा ǀसमस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़तम कर सकें ǀ आज का सारा दिन बदलाव के नाम रहेगा ǀआप किसी ऐसे आदमी के संपर्क में आ सकते हैं जो या तो आपके जीवन में बदलाव का कारण बनेगा या ऐसे लोगों से आपकी मुलाक़ात करवाएगा जो आपकी जिन्दगी में बदलाव लायेंगे ǀहालाँकि.सभी तरह के परिवर्तन आपके लिए अच्छे नही हैं ǀकिसी बदलाव को लागू करने से पहले यह तय कर लें कि यह लम्बे समय में आपके लिए अच्छे परिणाम दे पायेगा या नही ।
Reviewed by PSA Live News
on
10:30:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: