पंजाब में पंचायतों का अनौखा फरमान,हर घर से किसान आंदोलन में पहुंचें न जाने पर लगेगा 5000 रुपये जुर्माना
नई दिल्ली । हरियाणा और उत्तर प्रदेश की खाप पंचायतों के बाद पंजाब की पंचायतें भी किसान आंदोलन को तेज करने में जुट गईं हैं। बठिंडा के गांव विर्क खुद के बाद कई और गांवों में पंचायतों ने किसान आंदोलन के समर्थन में प्रस्ताव पास किए हैं। प्रस्ताव में हर घर से लोगों को आंदोलन में जाने का आह्वान किया गया है और जो नहीं जाएगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं जुर्माना न देने वालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।फरीदकोट जिले के गांव पक्खी कलां व डोड की पंचायतों ने प्रस्ताव पारित कर गांव के लोगों को बारी-बारी से किसान आंदोलन में जाने का आह्वान किया है। गांव पक्खी कलां की पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर फैसला लिया है कि गांव से हर सप्ताह 18 लोग दिल्ली जाएंगे और जो दिल्ली नहीं जाएगा उस पर 5000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
पंजाब में पंचायतों का अनौखा फरमान,हर घर से किसान आंदोलन में पहुंचें न जाने पर लगेगा 5000 रुपये जुर्माना
Reviewed by PSA Live News
on
11:29:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:29:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: