वाराणसी । स्वागतम काशी फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्री मती सुषमा स्वराज जी के जन्मदिन के अवसर पर आज रविवार को सुषमा स्वराज पर्यटन पुरस्कार से वाराणसी के मुंशी घाट पर नाविक बंधु श्री पन्ना माझी जी को डॉक्टर स्वामी जगदीश स्वरानंद जी के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्था के सचिवअभिषेक शर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय श्रीमती सुषमा स्वराज जी के जन्म दिवस के अवसर पर दिया जाता है उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने एक लंबा समय अपना पर्यटन के क्षेत्र में बिताया है काशी को अपनी सेवा के द्वारा पूरे विश्व में एक नया परिचय देने का प्रयास किया संस्था के द्वारा पर्यटन धर्म संस्कृति के लिए कार्य किये जा रहे हैं पयर्टन क्षेत्र में जो कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मानित आगे भी किया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉक्टर स्वामी जगदीशस्वरानंद जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे पुरस्कार लोगों को आगे कार्य करने की प्रेरणा देता है हम अपनी सेवा के माध्यम से एक महत्वपूर्ण कार्य काशी के लिए करेंगे ।
Reviewed by PSA Live News
on
7:22:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: