रांची । फेडरेशन चैंबर और रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में नया ट्रेड लाईसेंस बनाने व लाइसेंस के रिन्यूअल हेतु आज पुनः चैंबर भवन में और बकरी बाजार में कैंप लगाया गया। आज संचालित कैंप में भारी संख्या में व्यवसायी ट्रेड लाइसेंस बनाने पहुंचे। सफल रूप से 45 व्यवसायियों का आवेदन जमा हो पाया जबकि 100 से अधिक व्यवसायी कागजी उलझनों में फंसे रहे। उक्त जानकारी चैंबर के सीविक एमिनीटी उप समिति चेयरमेन अमित शर्मा ने देते हुए कहा कि आज पुनः दस्तावेजों की कमी के कारण अधिक संख्या में लोग लाईसेंस बनाने से वंचित रह गये। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यवसायी परेशान हो रहे हैं, ऐसे में निगम को दस्तावेजों के सरलीकरण की दिशा में कार्रवाई करनी चाहिए।
चैंबर महासचिव राहुल मारू ने जानकारी दी कि व्यवसायियों की सुविधा के लिए मंगलवार, दिनांक 16 फरवरी को सुबह 10 से संध्या 4 बजे तक पुनः इस कैंप का संचालन चैंबर भवन के अलावा नाॅर्थ मार्केट रोड स्थित, रांची ब्रोकर एसोसियेशन के कार्यालय मोदी धर्मशाला में लगाया जायेगा। आज चैंबर भवन में आयोजित इस कैंप में चैंबर उपाध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव राहुल मारू, कोषाध्यक्ष परेश गट्टानी, उप समिति चेयरमेन अमित शर्मा, सदस्य प्रमोद सारस्वत, राजीव प्रकाष चैधरी के अलावा भारी संख्या में व्यापारी सम्मिलित थे।
Reviewed by PSA Live News
on
7:23:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: