ब्लॉग खोजें

आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच की जाएगी

 रांची । रांची जिला को आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच की जाएगी। इस संबंध उपायुक्त रांची द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची श्री शब्बीर अहमद ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड एवं हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखा है।


पत्र में रांची जिला को अद्यतन आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच 24 घंटे के अंदर करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा गया है।


केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच के लिए सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची श्री रविंद्र प्रसाद सिंह और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री वीरेंद्र कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है। श्री रविंद्र प्रसाद सिंह इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड और श्री वीरेंद्र कुमार सिंह हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का सहयोग करेंगे। साथ ही सभी पणन पदाधिकारी/प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में कम से कम 5 दुकानों में अद्यतन आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता का रैंडम जांच कर प्रतिवेदन अविलंब समर्पित करने को कहा गया है।


आपको बताएं कि हजारीबाग जिले में आपूर्ति किए गए केरोसिन में विस्फोट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसके बाद उपायुक्त रांची के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने केरोसिन के रेंडम जांच के लिए पत्र जारी किया है।


आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच की जाएगी आपूर्ति किए गए केरोसिन की गुणवत्ता की रेंडम जांच की जाएगी Reviewed by PSA Live News on 11:09:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.