लखनऊ । लखनऊ के लामार्टीनियर ब्वॉयज कॉलेज के साथ प्रयागराज के एक स्कूल में स्टाफ के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से योगी आदित्यनाथ सरकार हाई अलर्ट पर है। कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर सरकार ने फोकस टेस्टिंग को बढ़ाया है। इसके तहत स्कूल-कॉलेजों में रैंडम सैम्पलिंग होगी। अब अगले 4 दिनों तक संस्थानों में रैंडम जांच की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के हर जिले में बाहर से आने वाले लोगों की सूचना देने के लिए सभी होटल को भी निर्देश दिया गया है।लखनऊ में लामार्टीनियर ब्वॉयज कॉलेज में स्टॉफ के छह सदस्य व प्रयागराज के दो स्कूलों में स्टॉफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद अब फोकस टेस्टिंग के तहत चलाए जा रहे अभियान में स्कूल-कॉलेजों में अधिक सैंपल लिए जाएंगे। फोकस टेस्टिंग के तहत पंद्रह दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है, इसे और आगे बढ़ाया जाएगा। कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा।
Reviewed by PSA Live News
on
10:10:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: