नई दिल्ली । किसान महापंचायत में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कहा जिंदा रहना है और अपनी जमीन को बचाना है तो आंदोलन करने पड़ेंगे।उन्होंने कहा सरकार ध्यान से सुन लें, 24 मार्च तक हमारे कार्यक्रम तय हुए हैं। हम पूरे देश में जाएंगे। उन्होंने कहा इस सरकार ने किसान को भावनाओं में भड़काने का काम किया है। टिकैत ने कहा तिरंगे के लिए भी सरकार ने किसानों का अपमान किया है, जबकि तिरंगे का सबसे ज्यादा सम्मान गांव के लोग करते हैं। उन्होंने कहा देश की जनता आपको कतई ही नहीं बख्शेगी।उन्होंने सहारनपुर के लोगों से कहा व्यापारी को किसी क्षेत्र या किसी शहर से कोई लगाव नहीं होता। अगर यहां किसी व्यापारी को नुकसान होगा तो वह दिल्ली या चंडीगढ़ में जाकर अपना व्यापार कर लेगा। अगर उस काम में नुकसान होगा तो वह दूसरा काम कर लेगा। लेकिन किसान गांव में खेती करता है अगर उसे 10 साल तक भी नुकसान होगा तो वह ग्यारहवें साल भी खेत में हल लेकर जाएगा। किसान कभी खेती नहीं छोड़ता है।
Reviewed by PSA Live News
on
1:06:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: