संवाददाता - रंजीत कुमार ।
चतरा । प्रखंड मुख्यालय से ढ़ेढ़ किलोमीटर दूर प्रतापपुर-जोरी मुख्य पथ स्थित सुखनदिया नदी के समीप डेंजर मोड़ मे बुधवार को अचानक टेम्पु व पिकअप-वैन मे सीधी टक्कर हो गई।घटना बुधवार बारह बजे दिन की है।इस दुर्घटना मे थाना क्षेत्र के केशवा जोलहा तेतरिया गांव निवासी सह टेम्पु चालक इस्लाम अंसारी(27)पिता सदीक अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई।वही टेम्पु मे सवार सात लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घायलो मे रेशमी देवी पति रतन भारती व उसका छ: वर्षिय पुत्री रीमा कुमारी,कांती देवी पति दिनेश भारती व उसका चार वर्षिय पुत्र प्रिंस कुमार, बिन्दा देवी पति नरेश भारती,अनिल भारती पति बुधन भारती तथा धनजंय कुमार पिता मोकतार भारती का नाम शामिल है। सभी घायल थाना क्षेत्र के केशवा जोलहा-तेतरिया के रहने वाले हैं सभी घायलो को स्थानीय ग्रामीण व राहगीरो के सहयोग से प्रतापपुर स्वास्थ्य केन्द्र मे भर्ती किया गया।जहां पर प्रभारी डॉ अरूणोदय कुमार, डॉ अरविन्द्र कुमार व अन्य कर्मियो के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। तथा बेहतर ईल्लाज के लिए सातो को मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया है।घायल अनिल भारती व धनजंय कुमार ने बताया कि हमलोग टेम्पु पर सवार होकर अपने नानी घर हंटरगंज जा रहे थे। इस दौरान सुखनदिया पुल के समीप डेंजर मोड़ पर वितरीत दिशा से आ रही अज्ञात पिकअप-वैन ने सीधी टक्कर मार दी।जिससे टेम्पु चालक को दुर्घटना स्थल मौत हो गई। तथा हमलोग सभी घायल हो गये ।मालूम हो की छठघाट मोड़ दुर्घटना का मेन जोन बन चुकी है इस मोड़ मे कई बार दुर्घटना हो चुका है। हालंकि सड़क निर्माण के समय संवेदक द्वारा कुछ पेड़ को काटकर सड़क सीधी निर्माण करने की बात कही गई थी। लेकिन वन विभाग ने पेड़ काटने की अनुमति नही दिया था। उक्त पेड़ के कारण तथा डेंजर जोन मोड होने के कारण आये दिन इस प्रकार की दुर्घटनाए लगातार हो रही है।
इसके आलाबे प्रतापपुर हन्टरगंज पथ मे नीमा मोड से राजाबांध तथा पथ मे भी वन विभाग के द्वारा एनओसी नही मिलने के कारण संबेदक अग्रवाल कंट्रक्शन के द्वारा पथ को डबल न बनाकर सिंगल पथ बना कर संबेदक भागने मे सफल हो गया।लेकिन सिंगल पथ बनने नीमा राजाबांध पथ मे भी आये दिन रोज दुर्घटनाए हो रही है।प्रखंड के हजारो ग्रामीणो ने डीसी महोदय से नीमा राजाबांध तक डबल पथ बनवाने की मांग किया है।
पुलिस की तत्परता से दुर्घटना कर पिकप वैन की पहचान किया।
प्रतापपुर थाना प्रभारी नईम अंसारी एवं कई पुलिस के योग्य कर्मियो के द्वारा दुर्घटना कर पिकप वैन बाजार मे ड्राईवर के द्वारा लगा दिया गया था।तथा दुर्घटना के बाद पिकप वैन को कंबल ओढाकर छिपा दिया गया था।जिसे प्रतापपुर पुलिस ने उक्त पिकप वैन को दो से तीन घंटो के अंदर पहचान कर थाने ले गई। पिकप वैन का नम्बर जेएच 13 एफ 6251 है।
Reviewed by PSA Live News
on
10:27:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: