सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने आज दिनांक 04 फरवरी 2021 को कोरोना का टीका लिया। उपायुक्त रांची सदर अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे और वैक्सीनेशन कराया। वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री सुरेन्द्र झा ने भी कोविड का टीका लिया।
कोरोना का टीका लेने के उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र झा आधा घंटा तक आब्जर्वेशन रुम में रहे। इस दौरान दोनों आलाधिकारियों का ब्लड पे्रशर भी मापा गया, जो कि नाॅर्मल था। किसी भी तरह की कोई परेशानी ने होेने पर उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक वैक्सीनेशन सेंटर से अपने-अपने कार्य निर्वहन के लिए निकल पड़े।
वैक्सीन लेने के बाद श्री छवि रंजन ने कहा कि फस्र्ट फेज में हेल्थ केयर वर्कर्स के टीकाकरण के बाद सेकेण्ड फेज में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका दिया जा रहा है। कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, सभी हेल्थकेयर वर्कर्स से कहना चाहूंगा कि मन में कोई शंका न रखें, बिना डरे टीका लगवायें। उन्होंने रांचीवासियों से वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
वैक्सीनेशन के बाद एसएसपी ने कहा कि ये पेनलेस है। उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन वाॅरियर्स वैक्सीनेशन को पाॅजिटिव तरीके से लें, कोविड-19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। अपने आप को सुरिक्षत करते हुए समाज सेवा करें।
Reviewed by PSA Live News
on
9:32:00 pm
Rating:



कोई टिप्पणी नहीं: