ब्लॉग खोजें

प्रधानमंत्री आवास योजना के योग्य लभुकों का 07 दिनों के अन्दर जियो टैग करवा कर स्वीकृति किया जाएगा

 संपादक - अशोक कुमार झा । 

 रांची । आज रांची समाहरणालय ब्लाॅक ए स्थित सभागार में रांची जिला अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के प्रखण्ड समन्वयक की समीक्षात्मक बैठक उप विकास आयुक्त रांची श्री अनन्या मित्तल की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में उप विकास आयुक्त, राँची ने सभी प्रखण्ड समन्वयक को निर्देश दिया कि शेष पीडब्ल्यूएल के विरुद्ध शत प्रतिशत योग्य लभुकों का 07 दिनों के अन्दर आवास पंजीकृत एवं जियो टैग करवा कर स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा जाय।

उप विकास आयुक्त, रांची ने कहा कि स्वीकृत लभुकों के वेरीफाईड अकाउंट के विरुद्ध लभुकों को स्वीकृति से 2 दिनों के अंदर प्रथम किस्त का एफटीओ करवाना सुनिश्चित किया जाय, प्रथम किस्त में विलंब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016 से 2019-20 तक लंबित आवासों पर विशेष ध्यान देते हुए पूर्ण करवाना सुनिश्चित किया जाय । 

उप विकास आयुक्त ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना अंतर्गत बेड़ो प्रखण्ड में सर्वाधिक लंबित होने के कारण आवासों पर विशेष ध्यान देते हुए पूर्ण करवाना सुनिश्चित किया जाय । 

उप विकास आयुक्त ने कहा कि लंबित इंदिरा आवास योजना के पूर्ण आवासों को एमआईएस में भी जियो टैगिंग कर पूर्ण किया जाय एवं अपूर्ण आवासों में जो पूर्ण हो सकते हैं उन्हें विशेष ध्यान देकर पूर्ण करवाया जाय।

उप विकास आयुक्त ने बैठक में सभी प्रखण्ड समन्वयकों को प्रखण्ड मुख्यालय में ही निवास करने का निदेश दिया।

बैठक के दौरान निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला समन्वयक, प्रशिक्षण समन्वयक एवं सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड समन्वयक (पीएमएवाईजी) उपस्थित थे।



प्रधानमंत्री आवास योजना के योग्य लभुकों का 07 दिनों के अन्दर जियो टैग करवा कर स्वीकृति किया जाएगा प्रधानमंत्री आवास योजना के योग्य लभुकों का 07 दिनों के अन्दर जियो टैग करवा कर स्वीकृति किया जाएगा Reviewed by PSA Live News on 8:42:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.