संपादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। सीएसआर फंड के तहत इन आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
रांची जिला के मांडर और कांके प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने का कार्य प्रगति पर है इन दोनों प्रखंडों में 150 आंगनबाड़ी केंद्रों को सीएसआर फंड के माध्यम से मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र बनाया जा रहा है।
रांची जिला के विभिन्न प्रखंडों में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों को विकसित करने में सीएसआर के तहत सीसीएल रांची जिला प्रशासन का सहयोग कर रहा है।
उप विकास आयुक्त रांची श्री अनन्य मित्तल द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाए जाने का कार्य का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने आज दिनांक 02 मार्च 2021 को इन दोनों प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों में सोलर पावर बैकअप की सुविधा देने पर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी किया। डीडीसी के दौरे के दौरान जिला अभियंता डीएमएफटी और पीएमयू के सदस्य मौजूद थे।
Reviewed by PSA Live News
on
8:31:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: