नई दिल्ली । राज्यों में डिजिटल मीडिया की आजादी पर अंकुश का रास्ता बंद करते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को केंद्र के इस अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण नहीं करने का निर्देश जारी कर दिया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने कहा है कि डिजिटल मीडिया और ओटीपी के लिए जारी कोड ऑफ एथिक्स के तहत कार्रवाई का अधिकार राज्यों व स्थानीय प्रशासन को नहीं है। नए कोड ऑफ एथिक्स के आधार पर मणिपुर में एक डिजिटल मीडिया पब्लिकेशन को नोटिस जारी किया गया था। केंद्र ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए नोटिस वापस लेने को कहा था। केंद्र के निर्देश पर इंफाल के पश्चिमी जिला मजिस्ट्रेट ने नोटिस वापस ले लिया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय ने मुख्य सचिवों को इस बारे में निर्देश भेजा है।
डिजिटल मीडिया से संबंधित नए नियमों को लागू करने का अधिकार राज्यों को नहीं - केंद्र सरकार
Reviewed by PSA Live News
on
7:27:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:27:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: