रांची । भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम संविधान गौरव दिवस यात्रा को जिला प्रशासन के अंतिम समय में निरस्त कर दिया है। यह कार्यक्रम परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का चौक से बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा, झारखंड हाई कोर्ट तक होनी थी। लेकिन अंतिम समय में जिला प्रशासन के द्वारा एक पत्र निकाल कर इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया।
इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि सरकार एक सोची समझी साजिश के साथ हमारे संविधान गौरव दिवस यात्रा को अंतिम समय में निरस्त कर दिया है। जो यह बतलाता है झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस की महागठबंधन वाली सरकार संविधान और बाबा साहेब के प्रति कितनी श्रद्धा रखती है। जबकि इसी मार्ग से कई धार्मिक यात्राएं होती रही है।
उन्होंने कहा कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता को इस विषय पर जरूर विचार करना चाहिए।
साथ ही उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर सभी राज्य वासियों एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
संविधान गौरव दिवस की यात्रा जिला प्रशासन द्वारा निरस्त किए जाने के बाद संविधान गौरव दिवस की यात्रा 11:00 बजे पूर्वाहन राजेंद्र चौक से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रतिमा झारखंड हाई कोर्ट तक जाएगी।
Reviewed by PSA Live News
on
11:28:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: