रांची । झारखंड का पहला मॉडल सब्जी मार्केट शुरू होते ही विवादों में पड़ गया है। विवाद इस कदर बढ़ गया है कि जिनके लिए यह मार्केट तैयार किया गया है वही अब हड़ताल पर चल गए हैं। शुक्रवार सुबह से नागाबाबा खटाल में फुटपाथ पर सब्जी लगाने वाले 300 सब्जी विक्रेता हड़ताल पर चले गए हैं। इनकी कहना है कि जब तक इन्हें दुकानें आवंटित नहीं हो जाती है ये हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।
इनका आरोप है कि सब्जी मार्केट में दुकानों के आवंटन में रांची नगर निगम गड़बड़ी कर रहा है। पैसे लेकर अलग से सब्जी विक्रेताओं को जोड़ रहा है।रांची नगर निगम 211 दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से करने की तैयारी कर रहा था। इसमें उन दुकानदारों के नाम को गायब कर दिया गया था जिनका नाम 2016 के सर्वे की सूची में शामिल है।
मॉडल सब्जी मार्केट शुरू होते ही पड़ा विवादों में
Reviewed by PSA Live News
on
12:15:00 am
Rating:
कोई टिप्पणी नहीं: