ब्लॉग खोजें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "वामा परंगति पारितोषिक" समारोह का आयोजन किया गया


 रांची ।
आज रांची प्रेस क्लब के कांफ्रेंस हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  "वामा पारंगति पारितोषिक"कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 अलग अलग क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं मुख्य अतिथि के द्वारा  सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति  रांची लोक सभा सांसद श्री संजय सेठ ,रांची सांसद की धर्मपत्नी श्रीमती नीता सेठ, श्रीमती कामिनी कुमार कुलपति राँची विश्वविद्यालय,रांची मेयर श्रीमती आशा लकड़ा,श्रीमती निशा उरांव सचिव कृषि मंत्रालय, बंदना शेजवलकर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राँची, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, श्रीमती रिचा संचिता पूर्व I.A.S. wife association के सचिव, रांची cdpo श्रीमती उमा सिन्हा इत्यादि उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम का आयोजन दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन,  के द्वारा किया गया हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्री संजय सेठ ने बताया कि महिलाएं आज बहुत आगे बढ़ रही है।चाहे जहाज उड़ाना हो ,चाहे पिंक ऑटो चलाना हो या फिर बम डिफ्यूज करना हो सब क्षेत्र में महिलाएं आगे है। अतिथि श्रीमती निशा उरांव ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है और उनका सम्मान करना चाहिए।

इस मौके पर दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन के अध्यक्ष श्रीमती कुमुद झा ने बताया कि महिलाएं भी अब उड़ान भरने लगी है। भारत में लडको से ज्यादा लड़कियों की संख्या ज्यादा हो गई है।महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है चाहे वो आर्मी हो समाजसेवा हो,या मार्केटिंग,पॉलिटिक्स इत्यादि  क्षेत्र में महिलाए आगे बढ़ रही है।श्रीमती कुमुद झा ने बताया कि महिलाएं का कोई एक दिन स्पेशल नही होना चाहिए।हर दिन महिलाओं का हो,हर जगह महिलाएं सुरक्षित रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद श्री संजय सेठ ने कहा कि  पर दिव्यम ड्रीम फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद थी।


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "वामा परंगति पारितोषिक" समारोह का आयोजन किया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर "वामा परंगति पारितोषिक" समारोह का आयोजन किया गया Reviewed by PSA Live News on 7:31:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.