संदीप विश्वविद्यालय के नैना झा ऑडिटोरियम में फेयरवेल पार्टी सह् सांस्कृतिक कार्यक्रम में बी०एड०- सत्र 2020- 22 के छात्राध्यापकों ने मचाया धमाल
संवाददाता - सुजीत कुमार मिश्र
मधुबनी । बुधवार को संदीप विश्वविद्यालय के श्री नित्यानंद झा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सिजौल, मधुबनी में बी०एड० कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ० विधान चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में बी०एड०- सत्र- 2020-22 के छात्राध्यापकों के लिए एक भव्य फेयरवेल सह् सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप विश्वविद्यालय के डीन डॉ० बी०एन० त्रिपाठी थे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ० त्रिपाठी एवं सभी संकाय सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
वर्तमान छात्राध्यापकों ने अपने सीनियर्स के लिए अनेक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए अतिथियों का स्वागत छात्राध्यापिका साक्षी कुमारी एवं ज्योति कुमारी ने मैथिली स्वागतगीत - "पाहुन छथि आयल... गाकर की । वहीं छात्राध्यापक शिवशंकर पंडित ने मैथिली में मिथिला वर्णन गीत गाकर खूब ताली बटोरे । बी०एड० के छात्राध्यापक अवधेश कुमार झा ने - सजा दो घर को गुलशन सा...... गीत गाकर सभी को भावविभोर कर दिया । सभी छात्रों के तरफ से मंच संचालन विभाग के प्रवक्ता सुजीत कुमार मिश्र कर रहे थे ।
छात्र व्यवस्थापक दिव्यांशु शेखर, सुभाष कुमार, कृष्ण कुमार भारती, राजीव कुमार, प्रभात कुमार, वीरेंद्र कुमार, ज्योति कुमारी, श्वेता कुमारी, गौतम गोविंद, सुरेश कुमार, शंकर कुमार, अवधेश कुमार झा, आलोक कुमार ठाकुर, रोहित कुमार आदि ने एजुकेशन डिपार्टमेंट के संकायाध्यक्ष डॉ० ज्योतिंद्र पाठक के मार्गदर्शन में करते दिखे ।
मुख्य अतिथि सह् विभाग के सभी संकाय सदस्यों का स्वागत छात्रों के द्वारा मिथिला के परंपरानुसार पाग, अंगवस्त्र, माला, एक-एक डायरी और कलम देकर किया ।
बतौर मुख्य अतिथि डॉ० बी० एन० त्रिपाठी ने अपने संबोधन में सभी छात्राध्यापकों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, भविष्य में आपको एक अच्छे नेतृत्वकर्ता बनना है इसलिए आप के अंदर आत्मविश्वास भरा होना चाहिए, साथ ही आप अपनी दिनचर्या में योगा, व्यायाम और खेलकूद भी शामिल करें । क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है । उन्होंने छात्राध्यापकों से आह्वान किया कि, वे स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें तथा बेहतर प्रबंधन के गुर सीख कर उस में कामयाबी हासिल करें । अवसर पर एजुकेशन विभाग के संकायाध्यक्ष डॉ० ज्योतिंद्र पाठक ने सभी छात्राध्यापकों को अपना आशीर्वाद दिया । साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि, युवा शक्ति एक महान शक्ति है, उसे सदैव अपनी उर्जा का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए , ताकि देश व समाज का भला हो सके । विद्यार्थियों का धर्म और कर्म सदैव शिक्षा हासिल करना होना चाहिए । आप विद्यार्थी हैं इसलिए सदैव कुछ अच्छा साहित्य पढ़ते रहें, ताकि आप अपडेट रह सके, समाचार सुने, अखबार तथा मैगजीन के साथ-साथ इंटरनेट पर नवीनतम जानकारियां प्राप्त करें, क्योंकि आज का युग प्रतियोगिता का युग है तथा इसमें कामयाबी हासिल करने के लिए विद्यार्थी को अपडेट रहना अति आवश्यक है ।
कार्यक्रम में प्रो० आनंद कुमार चौधरी, प्रो०(विदुषी) रूपम कुमारी, प्रो० अरुण कुमार, प्रो० पंकज कुमार, डॉ० उमाकर ठाकुर, श्री अभय कुमार के साथ अन्य सभी संकाय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति थी । छात्रों से पूरा हॉल भरा हुआ था ।
अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० विधान चंद्र चौधरी ने सभा में उपस्थित सभी का धन्यवाद करते हुए मुख्य अतिथि महोदय व अन्य का इस कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया । साथ ही पुराने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया । नए छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस कॉलेज में अनुशासित तथा संस्कारित शिक्षा प्रदान की जाती है, जिसके लिए यहां का प्रत्येक विद्यार्थी तथा स्टाफ सदस्य कृतसंकल्प है । उन्होंने नए विद्यार्थियों को कहा कि, आप इस संस्था के हिस्सा बने हैं इसलिए इसमें पहले से नीहित संस्कारों तथा अनुशासन को कायम रखने की जिम्मेदारी अब आपकी भी है । हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि, बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराई जाएगी ताकि आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े और आप सभी बेहतर शिक्षा प्राप्त करके कामयाबी हासिल कर सकें । इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा कर दी ।
Reviewed by PSA Live News
on
9:30:00 pm
Rating:



.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं: