ब्लॉग खोजें

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हजारीबाग के पीडब्ल्यूडी चौक पर स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया

 


हजारीबाग।  
हूल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हजारीबाग के पीडब्ल्यूडी चौक में स्थापित नवनिर्मित सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए आदिवासी समाज के साथ-साथ सभी वर्गों के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गरीब, शोषित, हर वर्ग- समुदाय के हक और अस्मिता की लड़ाई को लेकर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हु, चांद भैरव के योगदानों को राज्य एवं देश हमेशा याद रखेगा। 

 मुख्यमंत्री आज शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली साहिबगंज के भोगनाडीह से सीधे हजारीबाग पहुंचे, भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आए लोगो से मिले एवं सिदो-कान्हू की प्रतीमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी चौक अब  सिदो-कान्हू चौक के नाम से जाना जाएगा। 


कार्यक्रम में हजारीबाग सदर विधायक श्री मनीष जायसवाल, बरकट्ठा विधायक श्री अमित यादव, बरही विधायक श्री उमा शंकर अकेला, बड़कागांव विधायक सुश्री अंबा प्रसाद, आयुक्त, डीआईजी, डीडीसी, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हजारीबाग के पीडब्ल्यूडी चौक पर स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हजारीबाग के पीडब्ल्यूडी चौक पर स्थापित सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया Reviewed by PSA Live News on 12:27:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.