संदीप विश्वविद्यालय सिजौल, मधुबनी के 'स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट' में किया गया फ्रेशर्स पार्टी (आरंभ) का भव्य आयोजन
संवाददाता- सुजीत कुमार मिश्र
मधुबनी । शुक्रवार को संदीप विश्वविद्यालय सिजौल, मधुबनी परिसर में 'स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट' के विभागाध्यक्ष डॉ० आनंद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक फ्रेशर्स पार्टी (आरंभ) का भव्य समारोह किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो० रौनक हुसैन, डॉ० बी०एन० त्रिपाठी, श्री राम पॉलिटेक्निक के प्राचार्य श्री संजय झा, डॉ० एस० के० झा, प्रो० धर्मेश ठाकुर आमंत्रित थे । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विभाग के सभी शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । अतिथियों का स्वागत छात्राओं ने स्वागतगीत गाकर किया । डॉ० बी०एन० त्रिपाठी ने कहा कि, इस तरह के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में उत्साह व प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है । वहीं डॉ० रौनक हुसैन ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए सफलता के अनेक टिप्स दिए ।
इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा गायन, नृत्य, संगीत, मीमिक्री, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बहुत सारे छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा नए विद्यार्थियों का सीनियर्स द्वारा धूमधाम के साथ स्वागत एवं उनके प्रतिभा के आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया ।
एम०बी०ए० की सपना कश्यप को मिस स्पार्क, असद अली को मिस्टर स्पार्क, बी०बी०ए० की सोमन को मिस स्पार्क, प्रियल मेहता को मिस्टर स्पार्क, बेस्ट सिंगर और फेस ऑफ द ईयर का अवार्ड जूही झा को, बेस्ट डांसर का अवार्ड बी०बी०ए० की अक्षरा को दिया गया और एम०बी०ए० से विवेक झा को छुपा रुस्तम का अवार्ड दिया गया । इस आयोजन को प्रो० प्रेरणा पुंज के नेतृत्व में किया गया ।
मौके पर टीम मैनेजमेंट के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति थी । सभी ने छात्रों को बधाई के संग उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया । अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ० आनंद कुमार चौधरी ने छात्रों को उत्साहित करते हुए सफल होने के बहुत सारे टिप्स बताएं साथ ही सभी अतिथियों को कार्यक्रम में पधारने के लिए धन्यवाद दिया और कार्यक्रम को समाप्त करने की घोषणा कर दी ।
Reviewed by PSA Live News
on
12:44:00 pm
Rating:


.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं: