ब्लॉग खोजें

रांची के उपायुक्त ने शान्ति का दीप जलाकर दिया शान्ति का संदेश


रांची। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन के नेतृत्व में  रांची जिला की आपसी सौहार्द और भाईचारा  की परम्परा को बनाए रखने हेतु "शान्ति का दीप" जलाकर शान्ति का संदेश दिया।

बापू वाटिका में आयोजित कैंडल सभा का नेतृत्व करते हुए डीसी  रांची श्री छवि रंजन ने कहा कि  केंद्रीय शांति समिति के सभी सदस्य शान्तिदूत हैं। इन सभी के सहयोग से और राँचीवासियों की मदद से रांची की अमन - चैन और आपसी प्रेम बनाए रखने में हमें मदद मिलेगी। 

एसएसपी श्री सुरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि राँची के लोग अमनपसंद है।  राँचीवासी हमेशा से  जिला प्रशासन का  सहयोग करते रहे हैं और हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी यह जारी  रहेगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय शांति समिति के सदस्य समेत अन्य राँचीवासी भी शामिल हुए।
रांची के उपायुक्त ने शान्ति का दीप जलाकर दिया शान्ति का संदेश रांची के उपायुक्त ने शान्ति का दीप जलाकर दिया शान्ति का संदेश Reviewed by PSA Live News on 11:41:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.