रांची । रांची जिला में सभी योग्य व्यक्तियों को सर्वजन पेंशन योजना से आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है। विशेष अभियान अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रांची जिला अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों पर पेंशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 08 जुलाई 2022 को 50 पंचायत/वार्ड में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया।
2515 आवेदन प्राप्त, 793 का ऑन स्पॉट स्वीकृत
आज विभिन्न पंचायत/वार्ड में आयोजित पेंशन शिविर में सर्वजन पेंशन योजना के लिए 2515 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 793 आवेदनों को ऑन स्पॉट स्वीकृति प्रदान की गई। विशेष अभियान अंतर्गत रांची जिला में अब तक 5928 पेंशन स्वीकृत किया जा चुका है।
रांची जिला में सभी छूटे हुए योग्य वृद्ध, दिव्यांग, निराश्रित महिलाओं आदि को योजना के लाभ से आच्छादित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पेंशन शिविर लगाया जाएगा। कोई भी योग्य व्यक्ति ने छूटे इसके लिए डोर टू डोर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची के अनुसार वृद्ध योग्य लाभुकों को चिन्हित कर उन्हें पेंशन योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सर्वे कार्य एवं पेंशन शिविर के निगरानी एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला के वरीय पदाधिकारियों को भी नामित किया गया है, जिनके निगरानी एवं पर्यवेक्षण में विशेष अभियान का क्रियान्वयन हो रहा है।
Reviewed by PSA Live News
on
10:21:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: