ब्लॉग खोजें

बकरीद और सावन लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील

 रांची । बकरीद और सावन को लेकर आज दिनांक 05 जुलाई 2022 को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। रांची समाहरणालय ब्लॉक ‘बी’ स्थित कमरा संख्या-505 में आयोजित बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र झा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री दीपक दुबे, ग्रामीण एसपी श्री नौशाद आलम, सिटी एसपी श्री अंशुमान कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी, रांची श्री रामवृक्ष महतो, संबंधित पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं विभिन्न शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की बात कही गयी। 



बैठक में सबसे पहले शांति समिति के सदस्यों ने बारी-बारी से बकरीद और सावन में बेहतर व्यवस्था को लेकर अपनी-अपनी बातेें रखी। साफ सफाई, सुरक्षा और दूसरे पंथ के लोगों की भावनाओं का ख्याल करते हुए सभी ने सांप्रदायिक सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की बात कही। उपायुक्त द्वारा पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्था किये जाने की बात कही गयी। 

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कहा कि जिस तरह से पिछले दिनों शांति समिति के सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभायी थी, इस बार भी सभी का रोल अहम है। इस बार भी शांति समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में जिम्मेवारी दी जायेगी। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन विधि व्यवस्था संधारण के लिए पूरी तरह से तैयार है। 


बैठक में संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री छवि रंजन ने कहा कि त्योहारों में कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन भी आवश्यक है। बकरीद और सावन में लोग सुरक्षित रहे ये हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने रांचीवासियों से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की। 


वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र झा ने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर है। सुरक्षा के दृष्टिाकोण से पूरी तैयारी की जा रही है। सीसीटीवी से निगरानी की जायेगी। किसी भी परिस्थिति में विधि व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जायेगी, माहौल बिगाड़ने वालों पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी। 


ग्रामीण एसपी श्री नौशाद आलम ने कहा कि अफवाहों से दूर रहें, सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सावधान रहें। गलत चीजों को रोकने का काम करें और जो लोग अफवाहों को बढ़ा रहे हैं उनके बारे में पुलिस को जानकारी दें।


बकरीद और सावन लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील बकरीद और सावन लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील Reviewed by PSA Live News on 11:24:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.